Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) असम इकाई द्वारा 'एक्स' पर पोस्ट किए गए वीडियों को हटाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 25 नवंबर को सुनवाई करेगा. इससे पहले कोर्ट ने असम सरकार, बीजेपी असम इकाई और एक्स को नोटिस जारी किया था.

Justice Suryakant: कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ट्वीट के जरिए कहा कि राष्ट्रपति ने संविधान प्रदत शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए जस्टिस सूर्यकांत को भारत का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है.

न्यायिक अधिकारियों की सेवा नियम के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट से साफ शब्दों में कहा है कि वह इस मुद्दे पर कोई हस्तक्षेप न करें.

दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) पर हमला करने वाले आरोपी राजेश भाई खिमजी की ओर से दायर अर्जी पर तीस हजारी कोर्ट ने जेल अधिकारियों से मेडिकल रिपोर्ट तलब किया है.

फिल्म 'द ताज स्टोरी' के रिलीज होने का रास्ता साफ हो गया है. दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'द ताज स्टोरी' के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है. दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि हम सुपर सेंसर बोर्ड नहीं है.

2020 के दिल्ली दंगों से संबंधित यूएपीए मामले में आरोपी शरजील ईमाम, गुलफिशा फातिमा सहित अन्य की ओर से दायर जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर दिया है. दिल्ली पुलिस ने 189 पेज का हलफनामा दाखिल किया है.

दिल्ली हाईकोर्ट शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज इंटरटेनमेंट और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के खिलाफ दायर मानहानि मामले में 10 नवंबर को सुनवाई करेगा.

आवारा कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के मुख्य सचिव को राहत देने से इनकार कर दिया है. मुख्य सचिव ने मेंशनिंग कर पेशी से छूट की गुहार लगाई लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस मांग को खारिज कर दिया.

मंदिर से कथित मूर्ति चोरी के आरोपों का सामना कर रहे मशहूर दोपहिया और तीन पहिया वाहन कंपनी टीवीएस मोटर के चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन सहित अन्य की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 18 नवंबर को सुनवाई करेगा.

जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने संशोधित याचिका दायर की है. जिस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से 10 दिन में जवाब मांगा है. उसके बाद याचिकाकर्ता को जवाबी हलफनामा दाखिल करना होगा.