Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


नीट-पीजी 2025 को लेकर सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर आरक्षण की मांग पर याचिका दाखिल की गई है. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि अधिसूचना सुप्रीम कोर्ट के 2014 के नालसा फैसले के खिलाफ है, जिसमें ट्रांसजेंडरों को शैक्षिक और सामाजिक रूप से पिछड़ा वर्ग माना गया था.

कर्नाटक के मैसूर दशहरा उत्सव में बानू मुश्ताक को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किए जाने पर विवाद बढ़ गया है. उनका एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने देवी भुवनेश्वरी की पूजा पर सवाल उठाए थे.

तमिलनाडु के थिरुवल्लुर जिले में दर्ज अपहरण केस में आरोपी विधायक की अग्रिम जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. लक्ष्मी नाम की महिला ने आरोप लगाया था कि लड़की के परिवार वालों ने उसके छोटे बेटे का अपहरण किया और घायल हालत में छोड़ दिया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने DUCSU चुनाव के लिए स्पष्ट किया कि 75 फीसदी से कम उपस्थिति वाले छात्र चुनाव नहीं लड़ सकते है. जस्टिस मिनी पुष्करणा ने कहा कि याचिकाकर्ता मुस्कान को एटेंडेंस पूरा होने का प्रमाण पेश करने का मौका दिया जाएगा.

दिल्ली हाई कोर्ट ने DU छात्र संघ चुनाव के नतीजों के बाद किसी भी क्षेत्र में विजय जुलूस निकालने पर रोक लगा दी है. अदालत ने पुलिस और डीयू प्रशासन को निर्देश दिया हैं कि चुनाव के दौरान नियमों का पालन सुनिश्चित करें.

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म निर्माता करण जौहर को बड़ी राहत का संकेत दिया है. जौहर ने अपनी पहचान के गलत इस्तेमाल और एआई सामग्री के दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग की थी.

सुप्रीम कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक चाइल्ड कस्टडी केस में महिला को फटकार लगाते हुए कहा कि उसने भारत और ब्रिटेन की न्यायिक प्रणाली को धोखा दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने उच्च शिक्षा में विकलांग छात्रों के लिए आरक्षित सीटों को खाली ना रखने का आदेश दिया है. यह कदम विकलांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम 2016 की भावना और उद्देश्यों को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने BSF के पूर्व डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल अश्विनी कुमार शर्मा को दिव्यांगता मुआवजा देने का आदेश दिया है. अधिकारियों की लापरवाही पर हाई कोर्ट ने नाराजगी जताई.

दिल्ली हाई कोर्ट ने मुखर्जी नगर के सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट के निवासियों को राहत देने से इनकार कर दिया. फ्लैट संरचनात्मक रूप से असुरक्षित पाया गया हैं और फ्लैट मालिकों को 12 अक्टूबर तक खाली करने का समय दिया गया है.