Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


सुप्रीम कोर्ट ने उच्च चिकित्सा शिक्षा में ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए आरक्षण की मांग वाली याचिका पर सुनवाई किया. सीजेआई बी आर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि यदि न्यायालय का निर्णय आरक्षण देने का है, तो इसे लागू करना अनिवार्य है.

राऊज एवेन्यू कोर्ट 26 सितंबर को नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई करेगी. कोर्ट में ईडी की ईसीआईआर और सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत की कॉपी दाखिल की गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) प्रमुख अभय चौटाला को मानहानि मामले में राहत दी है. यह मामला 2008 में पूर्व आईपीएस अधिकारी परमवीर राठी की शिकायत पर दर्ज हुआ था.

राजस्थान की जोजरी नदी में औद्योगिक अपशिष्ट छोड़े जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है. कोर्ट ने कहा कि जहरीला पानी गांवों के तालाब, कुएं और लोगों के स्वास्थ्य को भारी नुकसान पहुंचा रहा है.

मशहूर अभिनेता आलोक नाथ को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. सागा ग्रुप घोटाला मामले में दर्ज एफआईआर पर दंडात्मक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दिया है.

भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में आरोपी महेश राउत को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है. कोर्ट ने महेश राउत को मेडिकल ग्राउंड पर छह सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दे दिया है.

सुप्रीम कोर्ट कॉलेनियम ने कर्नाटक हाई कोर्ट में तीन जिला न्यायधीशों को जज नियुक्त करने की सिफारिश की है. कॉलेजियम की यह बैठक 15 सितंबर को हुई थी. इस कॉलेजियम में सीजेआई बी आर गवई चार न्यायाधीश शामिल है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने पति की मृत्यु के बाद भी अपने सास ससुर को मुकदमे में घसीटने वाली महिला पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म निर्माता करण जौहर की याचिका पर व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा में राहत देने के संकेत दिए हैं. करण जौहर ने दावा किया कि उनके बिना अनुमति के नाम, फोटो और आवाज का अवैध उपयोग हो रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात के जामनगर स्थित वंतारा वन्यजीव केंद्र में हाथियों और अन्य जानवरों की हिरासत को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई किया. कोर्ट ने कहा कि अगर कोई नियमों का पालन कर रहा है तो हाथियों को रखना गलत नहीं है.