Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर नाराजगी जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि बीआरएस विधायक कांग्रेस में शामिल होते हैं तो उपचुनाव नहीं होंगे. कोर्ट ने इसे असंवैधानिक बताया.

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने मेधा पाटकर की याचिका खारिज की, जिसमें उन्होंने उप राज्यपाल वीके सक्सेना के मानहानि केस में सजा को चुनौती दी थी. अब 18 अप्रैल को उनकी सजा पर फैसला होगा.

बिहार में लगातार गिर रहे पुल और ब्रिज की जांच की मांग को लेकर दायर याचिका का सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट ट्रांसफर कर दिया है. कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट से स्पीडी सुनवाई करने को कहा है.

कोर्ट ने कहा कि आरोपी का शुरू से ही पीड़िता से शादी करने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन उसने शादी का झूठा वादा कर उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रेरित किया.

दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस चंद्र धारी सिंह का स्थानांतरण इलाहाबाद हाईकोर्ट कर दिया गया. विदाई भाषण में उन्होंने न्याय में संवेदनशीलता की आवश्यकता पर जोर दिया और युवा वकीलों को चुनौतियों से न घबराने की सलाह दी.

सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की पासपोर्ट जारी करने की अर्जी खारिज कर दी, यह कहते हुए कि पहले उनके विवादास्पद बयान की जांच पूरी होनी चाहिए. कोर्ट ने कहा कि पासपोर्ट जारी करने से जांच प्रभावित हो सकती है.

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में त्रिपुरा सरकार पर DGP नियुक्ति में 2006 के पुलिस सुधार आदेश का पालन न करने का आरोप लगा. राज्य सरकार ने कोर्ट को भरोसा दिया कि प्रक्रिया आदेशानुसार चल रही है.

बीकानेर के अंतिम महाराजा करणी सिंह के उत्तराधिकारियों ने केंद्र सरकार से 23 सालों के बकाया किराए की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. कोर्ट ने केंद्र सरकार और उत्तराधिकारियों से दस्तावेज पेश करने को कहा है, अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी.

दिल्ली दंगा 2020 मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और पुनः जांच का आदेश दिया. कोर्ट ने कहा कि उनके खिलाफ संज्ञेय अपराध की जांच जरूरी है.

सुप्रीम कोर्ट ने प्रयागराज में बिना पूर्व सूचना के की गई बुलडोजर कार्रवाई को अवैध करार देते हुए पांच पीड़ितों को 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया. कोर्ट ने कहा कि यह संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है और सरकार को बिना उचित प्रक्रिया के ऐसे विध्वंस से बचना चाहिए.