Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में घर खरीदारों की याचिका पर सुनवाई करते हुए बिल्डर-बैंक गठजोड़ पर चिंता जताई और कहा कि वह सीबीआई जांच सुनिश्चित करेगा. कोर्ट ने एमिकस क्यूरी नियुक्त कर रिपोर्ट मांगी और दो सप्ताह बाद अगली सुनवाई तय की.

Medha Patkar On LG VK Saxena: साकेत कोर्ट ने नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर को मानहानि के मामले में नए गवाह को पेश करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया. अदालत ने कहा कि यह मांग सुनवाई में देरी करने की मंशा से की गई है, जबकि मामला 24 वर्षों से लंबित है.

AgustaWestland Case: तिहाड़ जेल अधिकारियों ने अदालत को बताया कि अगस्ता वेस्टलैंड मामले में कथित बिचौलिया क्रिश्चियन मिशेल किसी भी छूट का हकदार नहीं है, क्योंकि वह दोषी नहीं ठहराया गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और सीवीसी से जुड़े मामलों की जांच में देरी पर केंद्र सरकार को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का समय दिया. कोर्ट ने एमिकस क्यूरी नियुक्त करने पर विचार करने की बात कही और याचिकाकर्ता ने जांच की समयसीमा तय करने की मांग की.

सुप्रीम कोर्ट के छह जजों का एक प्रतिनिधिमंडल 22 मार्च को मणिपुर में हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के राहत शिविरों का दौरा करेगा, ताकि कानूनी और मानवीय सहायता को मजबूत किया जा सके.

सुप्रीम कोर्ट ने पेमा खांडू के रिश्तेदारों की कंपनियों के अनुबंधों के आवंटन पर सीबीआई या एसआईटी से जांच की याचिका पर जुलाई में सुनवाई करने का आदेश दिया है. मामला सैकड़ों करोड़ का है.

दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा की ओर से दायर याचिका पर कोर्ट ने शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया, और 19 मई को अगली सुनवाई तय की. यह मामला आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ा है.

दिल्ली हाई कोर्ट 25 मार्च को टेरर फंडिंग मामले में सांसद राशिद इंजीनियर की याचिका पर सुनवाई करेगा, एनआईए ने हिरासत पैरोल देने का विरोध किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना काल में प्राइवेट स्कूलों द्वारा अधिक फीस लेने के मामले में एक कमेटी का गठन किया, जो चार महीने में रिपोर्ट सौंपेगी, और स्कूलों को बिल प्रस्तुत करने का आदेश दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को फॉर्म 17 सी जारी करने पर याचिकाकर्ता को 10 दिन में ज्ञापन देने का निर्देश दिया, और 28 जुलाई को अगली सुनवाई होगी.