Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


पटियाला हाउस कोर्ट ने बारामूला सांसद इंजीनियर रशीद की टेरर फंडिंग मामले में जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है. कोर्ट अब 21 मार्च को निर्णय सुनाएगा। रशीद को 2019 में एनआईए ने गिरफ्तार किया था और वे इस मामले में जेल में बंद हैं.

दिल्ली हाईकोर्ट ने बीसीआई को आदेश दिया कि वह भारत से एलएलबी करने वाले कोरियाई नागरिक डेयंग जंग को दो दिनों के भीतर वकालत के लिए पंजीकृत करे, क्योंकि उनके पंजीकरण पर कोई रोक नहीं है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने बीएफआई के 7 मार्च के परिपत्र पर रोक लगाई, जिससे केवल निर्वाचित सदस्यों को राज्य प्रतिनिधित्व देने की शर्त लागू नहीं होगी. कोर्ट ने केंद्र और बीएफआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा और चुनाव प्रक्रिया को याचिका के परिणाम के अधीन रखा.

दिल्ली हाईकोर्ट ने जजों के आधिकारिक आवास की लंबित परियोजनाओं में देरी को लेकर दिल्ली सरकार की आलोचना की और धन जारी करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया. कोर्ट ने कहा कि जजों को आवास मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए.

दिल्ली हाईकोर्ट ने आईजीआई एयरपोर्ट के आसपास 10 किमी क्षेत्र में बूचड़खाने बंद करने की मांग वाली जनहित याचिका पर केंद्र और संबंधित एजेंसियों से जवाब मांगा, अगली सुनवाई 14 मई को होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने प्रवासी मजदूरों से संबंधित मामले में राशन कार्ड के दुरुपयोग पर चिंता जताई, पूछा क्या वास्तविक बीपीएल परिवारों को लाभ मिल रहा है या यह दिखावे के लिए किया जा रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने शिवराज सिंह चौहान को मानहानि मामले में राहत दी, अगली सुनवाई 26 मार्च को होगी. चौहान के खिलाफ मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई थी.

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार द्वारा कैम्पा फंड के दुरुपयोग से संबंधित मामला निपटाया, सरकार ने भविष्य में विचलन न होने का आश्वासन दिया और दोषी अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू की.

2 मार्च 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया था, जिसमें कहा गया था कि CEC और EC की नियुक्ति तीन सदस्यीय पैनल की तरफ से की जाएगी. इसमें प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शामिल होंगे.

कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट में भले ही मामला लंबित क्यों ना हो, लेकिन निचली अदालत मेरिट के आधार पर याचिका पर कानूनन विचार कर सकता है. इस मामले में दाखिल पांचवे चार्जशीट राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के 12 सदस्यों सहित 19 लोगों के खिलाफ दाखिल किया जा चुका है.