Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली हाईकोर्ट 25 मार्च को बिभव कुमार मामले की सुनवाई करेगा. दिल्ली पुलिस ने सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले से जुड़े दस्तावेजों के आदेश को चुनौती दी है.

टेरर फंडिंग मामले में आरोपी सांसद राशिद इंजीनियर की अंतरिम जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 12 मार्च को सुनवाई करेगा. उन्होंने संसद सत्र में भाग लेने के लिए जमानत की मांग की है.

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य नेताओं के खिलाफ सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में FIR दर्ज करने का आदेश दिया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने WFI की याचिका पर सुनवाई समाप्त की. खेल मंत्रालय ने बताया कि WFI का निलंबन हटा लिया गया है और मान्यता बहाल कर दी गई है.

AgustaWestland VVIP scam: राउज एवेन्यू कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले के कथित बिचौलिए और ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल को पासपोर्ट रिन्यू करने के लिए आवेदन करने दिया जाए.

Land For Job Case: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब घोटाले में तेजस्वी यादव, हेमा यादव समेत कई आरोपियों को 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी.

ईडी ने एसडीपीआई प्रेसिडेंट एम. के. फैजी की रिमांड 3 दिन के लिए बढ़वाई, जबकि 5 दिन की मांग की थी. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फैजी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था और जांच के दौरान महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं.

साकेत कोर्ट ने 2019 जामिया नगर हिंसा मामले में शरजील इमाम सहित 11 लोगों पर आरोप तय किए, जबकि शिफा-उर-रहमान सहित 15 लोगों को बरी कर दिया.

अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, यूपी सरकार पर अनियमितताओं के आरोप. याचिकाकर्ताओं ने 2013 भूमि अधिग्रहण कानून के उल्लंघन का दावा किया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने आप नेता सोमनाथ भारती की वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ चुनाव याचिका में जवाब दाखिल करने की अनुमति मांगी थी.