Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


एडवोकेट एक्ट 1961 में संशोधन के खिलाफ देशभर में वकील विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. नई धारा 35A और 45B के तहत हड़ताल को प्रतिबंधित करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई के प्रावधानों का विरोध हो रहा है. वकीलों ने सरकार से बिल वापस लेने की मांग की है.

सुप्रीम कोर्ट से एनसीएलएटी को झटका लगा है. कोर्ट ने सुपरटेक लिमिटेड की 16 आवासीय परियोजनाओं को  पूरा करने के एनसीएलएटी के आदेश पर रोक लगा दिया है. कोर्ट ने नए सिरे से सुपरटेक और अन्य कंपनियों से ही 16 प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए प्रस्ताव मांगे है.

Supreme Court On Dowry Cases: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पति व ससुराल वालों के खिलाफ 'क्रूरता' का आरोप (आईपीसी धारा 498ए) लगाने के लिए दहेज की मांग जरूरी नहीं है.

Delhi riots 2020: दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली दंगे के एक मामले में निष्पक्ष सुनवाई के लिए आरोपी को अभियोजन पक्ष के गवाह से जिरह करने की अनुमति दी, हालांकि इसने मुकदमे में जल्दबाजी पर भी चिंता जताई.

विधि उत्सव 2025 में पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि साहित्य कानूनी किताबों में संदर्भ और करुणा के अंतर को पाट सकता है, साथ ही कानून और साहित्य के संबंध को भी बताया.

सीजेआई संजीव खन्ना के नेतृत्व में कॉलेजियम ने मद्रास और बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की स्थायी नियुक्ति और पटना हाईकोर्ट के नए न्यायाधीशों की मंजूरी दी.

सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार से कहा कि गोमांस परिवहन मामलों में उसे बेहतर काम करना चाहिए. कोर्ट ने कहा कि एक आम आदमी कच्चे मांस से गोमांस पहचान नहीं सकता.

ईडी ने कनाडा में ₹216 करोड़ की सोने की तस्करी के मामले में मोहाली स्थित सिमरन प्रीत पनेसर के घर छापेमारी की. पनेसर पर पियर्सन एयरपोर्ट से 6600 सोने की छड़ें चोरी करने का आरोप है.

सुप्रीम कोर्ट ने नार्को आतंकवाद से जुड़े 2700 करोड़ रुपये के ड्रग्स जब्ती मामले में आरोपी तारिक अहमद लोन की जमानत याचिका खारिज कर दी. इससे पहले हाई कोर्ट ने भी लोन को राहत देने से इनकार कर दिया था.

सुप्रीम कोर्ट 7 मार्च को यासीन मलिक के खिलाफ दर्ज मुकदमे को जम्मू से दिल्ली ट्रांसफर करने की सीबीआई की याचिका पर सुनवाई करेगा. कोर्ट ने यासीन मलिक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जम्मू की ट्रायल कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है.