गोपाल कृष्ण
भारत एक्सप्रेस
केवल ‘शारीरिक संबंध’ शब्द का इस्तेमाल यौन उत्पीड़न साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं, पॉक्सो का आरोपी हाईकोर्ट से बरी
दिल्ली हाई कोर्ट ने पॉक्सो मामले में आरोपी को साक्ष्य के अभाव में बरी किया. अदालत ने कहा, शारीरिक संबंध का मतलब यौन उत्पीड़न नहीं है. निचली अदालत का फैसला तर्कहीन पाया गया.
ED ने केटी रामाराव, अरविंद कुमार और बीएलएन रेड्डी को समन जारी किया, फॉर्मूला-ई रेस में वित्तीय अनियमितताओं की जांच
ईडी ने हैदराबाद में आयोजित फॉर्मूला-ई रेस में वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित मामले में बीआरएस नेता केटी रामाराव, पूर्व आईएएस अरविंद कुमार और बीएलएन रेड्डी को समन जारी किया है.
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ईडी ने कवासी लखमा और उनके करीबी सहयोगियों के ठिकानों पर की छापेमारी
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके करीबी सहयोगियों के 7 ठिकानों पर छापेमारी की.
बिहार पुल निर्माण घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, संजीव हंस और सुनील कुमार के ठिकानों पर छापेमारी
ईडी की टीम संजीव हंस के करीबी व पुल निर्माण विभाग के पूर्व जूनियर इंजीनियर सुनील कुमार के आवास और होटलों सहित 3 जगहों पर छापेमारी कर रही है.
किसान नेता डल्लेवाल को अस्पताल शिफ्ट न करने पर SC ने जताई चिंता, पंजाब सरकार को दिए सख्त निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को चिकित्सा सहायता देने के आदेश का पालन न करने पर चिंता जताई. कोर्ट ने पंजाब सरकार को सख्त निर्देश दिए कि डल्लेवाल को अस्पताल शिफ्ट करने में आ रही समस्याओं का समाधान किया जाए.
SC ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को चिकित्सा सहायता न देने पर पंजाब सरकार को अवमानना नोटिस किया जारी
अदालत ने पंजाब सरकार से 28 दिसंबर तक अमल रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है और डल्लेवाल की चिकित्सा स्थिति की सच्चाई को स्पष्ट करने के लिए सरकारी डॉक्टरों से टेस्ट कराने की अपील की है.
Jim Corbett Tiger Reserve में अवैध पेड़ कटाई मामले में ED ने तुषित रावत से की पूछताछ, जांच जारी
Jim Corbett Tiger Reserve: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पाखरो रेंज में अवैध पेड़ कटाई मामले में ईडी ने तुषित रावत से पूछताछ की. पहले ही हरक सिंह रावत और उनकी पत्नी से पूछताछ हो चुकी है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने अगस्त 2015 के जेल वैन दोहरे हत्याकांड के आरोपी सुनील मान को मेडिकल आधार पर दो सप्ताह की अंतरिम जमानत दी
दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनील मान को, जो कि अगस्त 2015 के जेल वैन दोहरे हत्याकांड का आरोपी है, नौ साल से अधिक समय तक हिरासत में रहने के बाद मेडिकल कारणों से दो सप्ताह की अंतरिम जमानत दी.
अपहरण के मामले में तीन आरोपी दिल्ली की अदालत से बरी, जानें क्या है ये मामला
सत्र अदालत ने गवाहों के मुकरने और वैज्ञानिक साक्ष्य की कमी के कारण तीन आरोपियों को फिरौती के लिए अपहरण के मामले में बरी कर दिया. आरोपियों की पहचान स्थापित नहीं हो सकी, जिससे संदेह का लाभ देते हुए उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया.
दिल्ली कोर्ट ने सौरभ भारद्वाज को मानहानि मामले में नोटिस जारी किया, जानें किस तारीख को होना होगा पेश
बीजेपी कार्यकर्ता सुरज भान चौहान ने मानहानि का मुकदमा दायर किया, जिसमें आरोप लगाया गया है कि सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में झूठे आरोप लगाए थे.







