Bharat Express DD Free Dish

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


सुप्रीम कोर्ट 25 अगस्त को अगस्ता वेस्टलैंड मामले के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल की याचिका पर सुनवाई करेगा. केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए 3 हफ्ते का अंतिम समय मिला है.

NEET UG Paper Leak Protest: नीट यूजी पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रदर्शनों और 'संसद चलो' मार्च में कथित विदेशी फंडिंग और हिंसा की NIA जांच की मांग करने वाली याचिका को याचिकाकर्ता ने दिल्ली हाईकोर्ट से वापस ले लिया है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को अन्य कानूनी विकल्प अपनाने की अनुमति दे दी है.

सीजेआई सूर्यकांत ने उन मीडिया रिपोर्टों का जोरदार खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के मामले में सुनवाई से इनकार कर दिया.

Bhojshala Dispute MP: मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला परिसर में जुमे की नमाज के लिए वैकल्पिक जमीन देने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 29 जुलाई को सुनवाई करेगा. मुस्लिम पक्ष ने नमाज के लिए दूर जगह दिए जाने पर आपत्ति जताई है, जबकि कोर्ट ने आदेश के सही पालन के निर्देश दिए हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट रूम कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग के वीडियो क्लिप्स को सोशल मीडिया पर बिना इजाजत शेयर करने और वायरल करने पर अंतरिम रोक लगा दी है. सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने कहा कि संदर्भ से बाहर काटी गई क्लिप्स से न्यायपालिका की छवि खराब होती है.

NEET UG 2026 Paper Leak: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपी डॉ. मनोज शिरूरे की जमानत याचिका खारिज कर दी है. CBI के मुताबिक, इस पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द होने से सरकार को लगभग ₹600 करोड़ का नुकसान हुआ और लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ.

IRCTC Money Laundering Case: IRCTC घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 16 आरोपियों पर आरोप तय करने को लेकर दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट अब 12 अगस्त को अपना फैसला सुनाएगी. स्पेशल जज के छुट्टी पर होने की वजह से फैसला टल गया है.

Supreme Court NEET Case: नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और NTA से परीक्षा प्रणाली में सुधारों पर विस्तृत हलफनामा मांगा है. जानिए कोर्ट की प्रमुख टिप्पणियां और अगली सुनवाई की तारीख.

Land for Job case Lalu Yadav: लैंड फॉर जॉब मामले में लालू प्रसाद यादव ने सीबीआई की एफआईआर रद्द करने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली. सुप्रीम कोर्ट ने याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी, जबकि लालू यादव अब दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करेंगे.

Sanjeev Arora money laundering case: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अब 28 जुलाई को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने कहा कि AIIMS की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही जमानत पर फैसला लिया जाएगा, जबकि ED ने 103 करोड़ रुपये की हेराफेरी का दावा किया है.