Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


1984 सिख विरोधी दंगा मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत नहीं मिली है. सीबीआई ने उनकी जमानत का कड़ा विरोध किया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई जुलाई में होगी.

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान 92% मतदान का मुद्दा उठा. कोर्ट ने इसे लोकतंत्र के लिए सकारात्मक बताया.

पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच वोटर लिस्ट से अधिकारियों के नाम गायब होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को ट्रिब्यूनल जाने को कहा.

शीना बोरा हत्याकांड में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली. कोर्ट ने विदेश जाने की उनकी याचिका खारिज कर दी.

उत्तम नगर में तरुण बुटोलिया हत्या मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने मृतक के परिवार को सुरक्षा देने का आदेश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल से जुड़े आईपीएसी मामले की सुनवाई के दौरान टिप्पणी की कि 'संवैधानिक तंत्र के पूरी तरह ध्वस्त होने' का तर्क गंभीर और दूरगामी परिणाम दे सकता है, क्योंकि इससे अनुच्छेद 356 के तहत राष्ट्रपति शासन जैसी स्थिति का प्रश्न उठ सकता है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी की बेटी हिमायनी पूरी से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट हटाने के मामले में नोटिस जारी किया है और 7 मई को सुनवाई तय की है. यह याचिका रायपुर के सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला ने दायर की है, जिसमें अंतरिम आदेश को रद्द करने की मांग की गई है.

सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मामले में सुनवाई के दौरान जस्टिस बीवी नागरत्ना ने टिप्पणी की कि वह सभी बड़े लेखकों और विचारकों की राय का सम्मान करते हैं, लेकिन व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी से मिली जानकारी को स्वीकार नहीं कर सकते.

दिल्ली हाई कोर्ट ने अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए अरविंद केजरीवाल सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

दिल्ली के अमर कॉलोनी में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में आरोपी राहुल मीणा को साकेत कोर्ट ने चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.