गोपाल कृष्ण
भारत एक्सप्रेस
एयरपोर्ट्स के पास ऊंची इमारतों पर रोक लगाने से SC का इनकार, कहा- ‘नीतिगत मामलों में अदालत नहीं कर सकती दखल’
सुप्रीम कोर्ट ने देश के हवाई अड्डों के आसपास शहरी निर्माण को नियंत्रित करने के लिए नियम बनाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने इसे सरकार का नीतिगत मामला बताया.
12 साल बाद मिलेगी जमानत? दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगने के बाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचे इंडियन मुजाहिदीन के सदस्य
Delhi Terror Conspiracy Case: दिल्ली में अवैध हथियार फैक्ट्री और आतंकी साजिश रचने के आरोप में 12 साल से अधिक समय से जेल में बंद इंडियन मुजाहिदीन के दो सदस्यों की जमानत याचिका पर SC ने सुनवाई की. शीर्ष अदालत ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को जवाब देने कहा.
तमिलनाडु में ठगी कर जम्मू भाग जाते हो… CJI ने साइबर क्रिमिनल को सरेआम लताड़ा, जमानत देने से किया साफ इनकार
Justice Surya Kant's Remarks: सुप्रीम कोर्ट ने एक कथित साइबर अपराधी की जमानत याचिका खारिज करते हुए तीखी टिप्पणी की है. कोर्ट ने साइबर ठगों को समाज पर बोझ और परजीवी बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों का जेल में रहना ही समाज के हित में है.
High Court Judge Appointment: सुप्रीम कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई, जज अरविंद मल्होत्रा ने दी चुनौती
सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति से जुड़ी एक याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए सहमति दे दी है.
सुप्रीम कोर्ट से फाइल गायब होने पर भड़के CJI सूर्यकांत, बोले- रजिस्ट्री में हर कोई खुद को ‘सुपर चीफ जस्टिस’ समझता है, आज ही दो रिपोर्ट
सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री से केस फाइल गायब होने की शिकायत पर मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने कड़ा रुख अपनाया है.
दुबई भागने का डर! सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना की बेल पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने 200 करोड़ रुपये की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉलोज की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
नीट यूजी परीक्षा 2026: दोबारा परीक्षा के फैसले पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का फिलहाल इनकार, अब जुलाई में होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर तत्काल रोक लगाने से इनकार कर दिया है. अदालत ने इसे पहले से लंबित मुख्य मामले के साथ अटैच कर जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ के पास भेज दिया है.
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की बढ़ेगी मुश्किल? जमानत रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अड़ी ED
छत्तीसगढ़ के ₹2161 करोड़ के कथित शराब घोटाले में ईडी ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाई कोर्ट से मिली जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिस पर जुलाई में सुनवाई होगी. ईडी ने केस में 59 नए आरोपियों को शामिल किया है.
DMF और भारतमाला परियोजना घोटाले में कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता समेत कई कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ में डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड (DMF) और भारतमाला परियोजना में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है. रायपुर, धमतरी, अंबिकापुर, कोरबा और दुर्ग में कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता की फर्म मानसून एग्रो सहित कई एग्रो कारोबारियों और ठेकेदारों के ठिकानों पर छापेमारी जारी है.
‘शिक्षा मौलिक अधिकार, वंचित नहीं कर सकते’, पेपर लीक आरोपी को कोर्ट ने दी परीक्षा और बहन की शादी में जाने की इजाजत
राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले के आरोपी यश यादव को राहत देते हुए 21 जून को होने वाली परीक्षा में शामिल होने और अपनी बहन की शादी में भाग लेने की अनुमति दे दी है.





