गोपाल कृष्ण
भारत एक्सप्रेस
बांग्लादेश बॉर्डर पर ईडी की बड़ी कार्रवाई; काले धन को सफेद करने का अंतरराष्ट्रीय खेल, दिल्ली से म्यांमार का मास्टरमाइंड गिरफ्ता
भारत में ड्रग्स की तस्करी कर कमाए गए ₹142 करोड़ से अधिक के काले धन को म्यांमार भेजने के मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. मिजोरम-म्यांमार और त्रिपुरा-बांग्लादेश सीमा के पास स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई है.
661 करोड़ का सरकारी फंड गबन मामला: हरियाणा के सीनियर अफसरों और नोएडा की कंपनी पर CBI का बड़ा एक्शन, 6 जगहों पर रेड
सीबीआई ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़े 661 करोड़ रुपये के घोटाले में दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और पंचकूला समेत 6 ठिकानों पर छापेमारी की है. इस गबन से हरियाणा और चंडीगढ़ के 10 सरकारी विभाग प्रभावित हुए हैं.
पर्यावरणीय न्याय यात्रा को लेकर जाने माने वकील सुधीर मिश्रा द्वारा लिखी गई किताब ‘Climate Justice -75 Years Of Supreme Court’ का विमोचन
सुप्रीम कोर्ट के 75 वर्षों की पर्यावरणीय न्याय यात्रा को लेकर जानेमाने वकील सुधीर मिश्रा द्वारा लिखी गई किताब ‘Climate Justice - 75 Years Of Supreme Court’ यह दर्शाती है कि कैसे न्यायपालिका ने परिस्थितिक संतुलन, सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण को शामिल करते हुए जीवन और गरिमा के अर्थ का क्रमिक विस्तार किया है.
‘राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर नहीं छीन सकते निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार’, रिटायर्ड मेजर जनरल के केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आरोपी को चार्जशीट का हिस्सा रहे दस्तावेज़ों तक पहुंच से वंचित नहीं किया जा सकता, क्योंकि ऐसा करना उसके निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार का उल्लंघन है, जो संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत एक मौलिक अधिकार है.
महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को बड़ी राहत, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने एक साल के प्रोबेशन पर किया रिहा
राऊज एवेन्यू कोर्ट ने महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को बड़ी राहत देते हुए एक वर्ष के प्रोबेशन पर रिहा करने का आदेश दिया है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली बार काउंसिल चुनावों में दोबारा मतदान कराने की मांग को लेकर दायर विभिन्न याचिकाओं को किया खारिज
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली बार काउंसिल चुनावों में कथित अनियमितताओं के आधार पर पुनर्मतदान की मांग करने वाली विभिन्न याचिकाओं को खारिज कर दिया है.
मद्रास हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: राधापुरम सीट का चुनावी नतीजा बदला, DMK नेता अप्पावु 103 वोटों से विजेता घोषित
मद्रास हाई कोर्ट ने 2016 के तमिलनाडु चुनाव की राधापुरम सीट का परिणाम बदलते हुए DMK नेता अप्पावु को विजेता घोषित किया है. कोर्ट ने चुनावी याचिकाओं के निपटारे में होने वाली लंबी देरी पर गहरी चिंता जताई.
NEET-UG 2026 पेपर लीक: आरोपी शुभम खैरनार 15 जून तक न्यायिक हिरासत में, CBI ने कोर्ट में कहा- परीक्षा से पहले ही लीक था पर्चा
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में नासिक से गिरफ्तार आरोपी शुभम खैरनार को 15 जून तक के लिए जेल भेज दिया है. सीबीआई इस रैकेट के पिछले रिकॉर्ड्स और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला: हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के भाजपा विधायक राजू सिंह दोषी करार, हिरासत में लेने का आदेश
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 2018 के हर्ष फायरिंग मामले में बिहार के साहिबगंज से भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह को गैर इरादतन हत्या का दोषी ठहराया है. कोर्ट ने उन्हें हिरासत में लेने का निर्देश दिया है, जबकि उनकी पत्नी बरी हो गई हैं.
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: पति-पत्नी का लंबे समय तक बिना प्रयास अलग रहना ‘मानसिक क्रूरता’, तलाक का वैध आधार
सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा है कि बिना किसी कोशिश के पति-पत्नी का लंबे समय तक अलग-अलग भौगोलिक स्थानों पर रहना मानसिक क्रूरता है. कोर्ट ने अनुच्छेद 142 के तहत डॉक्टर दंपती के तलाक को मंजूरी दी.





