Bharat Express DD Free Dish

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


रुस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच फंसे 26 भारतीयों को लेकर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगा मामले में आरोपी तस्लीम अहमद और अब्दुल खालिद सैफी को 6 महीने की अंतरिम जमानत देने के साथ यह मामला बड़ी पीठ को भेज दिया है.

Supreme Court on OBC: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आरक्षण का लाभ उन तक पहुंचना चाहिए जो वास्तव में पिछड़े हैं. कोर्ट ने टिप्पणी की कि यदि माता-पिता पहले से ही IAS अधिकारी हैं, तो उनके बच्चों की स्थिति वंचितों जैसी नहीं रहती. सामाजिक न्याय के लिए इस पर विचार अनिवार्य है.

दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर सुभाष यादव से जुड़े कथित 100 करोड़ रुपये के रिश्वत मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है.

पश्चिम बंगाल के आइपैक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 18 अगस्त तक टाल दी है. जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने ईडी की मांग पर यह फैसला लिया.

Umar Khalid Interim Bail Granted: यूएपीए (UAPA) के तहत जेल में बंद उमर खालिद को दिल्ली हाई कोर्ट ने 1 जून सुबह 7 बजे से 3 जून शाम 5 बजे तक के लिए अंतरिम जमानत दी है. खालिद ने मां की सर्जरी और चाचा के चेहलुम में शामिल होने के लिए कोर्ट से राहत मांगी थी.

Delhi Riots 2020 Bail Case: 2020 दिल्ली हिंसा की बड़ी साजिश के आरोपी तस्लीम अहमद और अब्दुल खालिद सैफी की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जिरह के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है. सुनवाई के दौरान अदालत ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि पूरी संभावना है कि आपको राहत मिलेगी.

CBSE Three Language Formula Case: सीबीएसई द्वारा कक्षा 9 और 10 के लिए तीन भाषाओं को लागू करने के फैसले के खिलाफ छात्र, पेरेंट्स और टीचर्स सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं. वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि इस अचानक बदलाव से अव्यवस्था फैल जाएगी.

Lalu Prasad Yadav Money Laundering Case: साल 2004 के IRCTC होटल टेंडर घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट 9 जून को अपना फैसला सुनाएगी. ईडी की चार्जशीट में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नाम शामिल हैं.

Shantanu Sinha Biswas ED Case: उगाही रैकेट और जमीन सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क को लेकर ED ने कोलकाता और मुर्शिदाबाद में ताबड़तोड़ छापेमारी की है. इस कार्रवाई की जद में कोलकाता पुलिस के पूर्व डिप्टी कमिश्नर, सब इंस्पेक्टर, कारोबारी और TMC नेता की हवेली शामिल है.