गोपाल कृष्ण
भारत एक्सप्रेस
Army tender scam: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार कर्नल हिमांशु बाली और दोनों अग्रवाल भाइयों की CBI रिमांड 5 दिन बढ़ी
रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार कर्नल हिमांशु बाली की सीबीआई रिमांड को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 5 दिन के लिए बढ़ा दिया है. इसी केस में आरोपी दो अन्य व्यक्तियों अक्षत अग्रवाल और मयंक अग्रवाल को भी कोर्ट ने 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा है.
‘प्रक्रिया को जॉय राइड न समझें…’ शराब नीति मामले में कोर्ट की कार्यवाही में शामिल होंगे केजरीवाल, सिसोदिया और दुर्गेश पाठक
दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई की अपील पर दिल्ली हाई कोर्ट में होने वाली सुनवाई अब जस्टिस मनोज जैन की बेंच करेगी. निचली अदालत द्वारा अरविंद केजरीवाल सहित 23 लोगों को आरोपमुक्त किए जाने के फैसले के खिलाफ सीबीआई ने अपील दायर की है.
पंजाब निकाय चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट की सख्त फटकार, बैलेट पेपर के खिलाफ याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराने के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने याचिकाकर्ता रुचिरा गर्ग को चुनाव से ठीक एक दिन पहले अदालत आने पर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि इस चरण में पूरी चुनाव प्रक्रिया को बाधित नहीं किया जा सकता.
अलका लांबा को झटका: पुलिस से धक्का-मुक्की और रास्ता जाम करने के मामले में कोर्ट ने ठहराया दोषी,5 जून को सजा पर बहस
Jantar Mantar Protest 2024: महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 2024 में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और रास्ता जाम करने का दोषी पाया है. कोर्ट इस मामले में 5 जून को सजा पर बहस करेगा. इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट भी उनकी पुनर्विचार याचिका खारिज कर चुका है.
दिल्ली जिमखाना क्लब को खाली करने का अल्टीमेटम, केंद्र के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
Delhi High Court Order: केंद्र सरकार ने सुरक्षा और 47.58 करोड़ रुपये के बकाया रेंट का हवाला देकर 113 साल पुराने दिल्ली जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का निर्देश दिया है. इसके खिलाफ क्लब ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है, जिस पर 26 मई को सुनवाई होगी.
NEET-UG 2026 Paper Leak: NTA एक्सपर्ट कॉलेज प्रिंसिपल मनीषा हवलदार 6 दिन की CBI रिमांड पर, फिजिक्स का पेपर किया था लीक
NEET UG 2026 Paper Leak: नीट-यूजी 2026 पेपर लीक केस में राऊज एवेन्यु कोर्ट ने एनटीए की फिजिक्स एक्सपर्ट और कॉलेज प्रिंसिपल मनीषा हवलदार को 6 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है. मनीषा पर परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक करने का आरोप है, जिसके सवाल असली नीट पेपर से मैच हुए हैं.
आवारा कुत्तों पर नई याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, NGO से कहा- हाई कोर्ट जाएं
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों से जुड़ी नई याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए याचिकाकर्ता (NGO) को हाई कोर्ट जाने का निर्देश दिया है. साथ ही कोर्ट ने देश में लगातार बढ़ रहे डॉग बाइट के मामलों पर चिंता जाहिर की है.
5 आरोपियों की जमानत का दिया हवाला, UAPA के तहत आरोपी अथर खान ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा
दिल्ली हाई कोर्ट 26 मई को 2020 दिल्ली दंगा मामले में आरोपी अथर खान की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा. दिल्ली पुलिस ने इस याचिका का विरोध करते हुए दंगों की भयावहता का हवाला दिया है.
‘इसे इतनी भावुकता से मत लें’, कॉकरोच जनता पार्टी मामले में जल्द सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के खिलाफ दायर याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है. सीजेआई सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता से कहा कि इसे इतनी भावुकता से न लें.
नीट यूजी मामला: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, 29 मई को अगली सुनवाई
नीट यूजी 2026 मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए एनटीए और सीबीआई से जवाब मांगा है. वहीं, NTA ने पेपर लीक की सीबीआई जांच और परीक्षा दोबारा (Re-Exam) कराने का ऐलान किया है.





