Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Acharya Pramod Krishnam: बांग्लादेश में कट्टरपंथियों के द्वारा दीपू चंद्र दास की बेरहमी से हत्या किये जाने पर कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि सनातन को मिटाने वाले मिट गए लेकिन सनातन आज भी जिंदा है.

Pranjal Dahiya Angry Live Show: स्टार हरियाणवी कलाकार प्रांजल दहिया एक शो के दौरान नाराज हो गईं. बदतमीजी करने पर उन्होंने दर्शकों को जमकर फटकार लगाई. प्रांजल दहिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Chhattisgarh Coal Mine Protest: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जिंदल कोयला खदान के खिलाफ चल रहा ग्रामीणों का आंदोलन शनिवार को हिंसक हो गया. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें टीआई कमला पुसाम गंभीर रूप से घायल हो गईं

MP Constable Sexual Harassment: मध्य प्रदेश में एक युवती ने पुलिस आरक्षक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है.

Digvijay Singh Statement PM Modi: दिग्विजय सिंह अपने बयानों से पलटी मार दी हैै. उन्होंने कहा कि वो आरएसएस और बीजेपी का हमेशा से विरोधी रहे हैं और आगे भी रहेंगे. दिग्विजय सिंह ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की एक तस्वीर पोस्ट कर जमकर गुणगान किया.

Gorakhpur Student Murder: गोरखपुर में कॉलेज कैंपस में घुसकर एक छात्र की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक छात्र की पहचान 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले सुधीर भारती के रूप में हुई है. सुधीर का आरोपियों से काफी दिनों से विवाद चल रहा था.

Aurangabad News: बिहार के औरंगाबाद में पुलिस चिता से लाश उठाकर ले गई. मृतक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, लेकिन परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी. जिसके बाद पुलिस को यह कार्रवाई करनी पड़ी.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में एक प्रेमी जोड़े को चोरी-चोरी मिलते देख ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी शादी करा दी. दोनों के बीच एक साल से अफेयर चल रहा था. दोनों आसपास के गांव के रहने वाले हैं.

Dhurandhar Box Office Collection:  धुरंधर मूवी ने 3 हफ्तों में 1 हजार करोड़ रुपये का धुआंधार कलेक्शन करके इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है. बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर अबतक 1006.7 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कारोबार कर चुकी है.

Adani Group: अडानी समूह को ग्रेटर नोएडा में हुए 39वें नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स (NCQC) 2025 में QCFI बेस्ट सपोर्टिंग ऑर्गनाइजेशन (प्राइवेट सेक्टर) अवॉर्ड दिया गया.