Bharat Express DD Free Dish

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


भीषण गर्मी और लगातार बिजली कटौती ने गाजीपुर मेडिकल कॉलेज की हालत खराब कर दी है. कॉलेज में पिछले एक महीने से रोजाना घंटों बिजली गुल हो रही है. इससे न सिर्फ मरीजों की जान पर बन आ रही है, बल्कि पढ़ाई कर रहे सैकड़ों छात्र भी परेशान हैं.

बैठक की शुरुआत शांतिपूर्ण ढंग से हुई, लेकिन कुछ देर बाद ही कांग्रेस विधायक आरिफ असूद और वरिष्ठ नेता साजिद अली के समर्थकों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. बताया जा रहा है कि अंदर बैठने की व्यवस्था को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और फिर हाथापाई शुरू हो गई.

मई में भारतीय शेयर बाजार ने जबरदस्त प्रदर्शन किया, निफ्टी, मिडकैप और स्मॉलकैप में रिकॉर्ड तेजी दर्ज हुई. ग्लोबल मार्केट्स को पछाड़ते हुए भारत बना निवेशकों की पहली पसंद.

Baghpat News: महिला अपने प्रेमी के साथ बागपत के इस होटल में रुकी थी. जिसकी भनक पति को लग गई. जिसके बाद पति वहां पुलिस के साथ पहुंच गया. महिला ने पति और पुलिस को साथ देखा, तो पकड़े जाने के डर से करीब 12 फीट ऊंची छत से छलांग लगा दी

Badaun Bride Escapes After Marriage : मामला बदायूं जिले के बिसौली कोतवाली क्षेत्र का है. जहां शादी के बाद नवविवाहित दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई. दुल्हन के फरार होने की खबर जैसे ही पति को लगी वो भागा-भागा कोतवाली पहुंचा और पुलिस को शिकायत दी.

Mahoba News: महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जहरीला पदार्थ खाने व फांसी लगाने का प्रयास करने वाले मरीज को डॉक्टरों ने चारकोल टेबलेट की जगह कोयले का घोल पिला दिया. सीएमएस ने बताया कि मरीज को कोयले का घोल नहीं चारकोल की टेबलेट दी जाती है.

Unnao Father Killed Children: यूपी के उन्नाव जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक बाप, अपने दो बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतार दिया और हत्या का आरोप अपनी पत्नी पर लगा दिया. हालांकि जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

Dhirendra Shastri Jacket Price: धीरेंद्र शास्त्री की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वह एक महंगी जैकेट और स्टाइलिश चश्मा पहने नजर आ रहे हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया. धीरेंद्र शास्त्री ने दी दो टूक सफाई - "अगर तकलीफ है, तो अगली बार जैक्सन की जैकेट पहनूंगा"

Firozabad Man hanged On Wires: नशा नहीं मिलने से परेशान युवक अचानक छत पर चढ़ गया और बिजली के खंभे को पकड़कर तारों से लटक गया. युवक को तारों से लटकते देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने बिजली विभाग से संपर्क कर इलाके की बिजली सप्लाई कटवा दी और खुद मौके पर पहुंची.

Baghpat Damad Beat Up: पीड़ित पति रोहित ने बताया कि उनकी पत्नी का चाल-चलन सही नहीं है. उससे अनजान लोग मिलने आते हैं. हाल ही में जब उससे एक युवक मिलने उसके घर आया तो उन्होंने उसे भगा दिया. जिसके बाद पत्नी उनसे लड़ने लगी और उसने अपने मायके पक्ष के लोगों को इस बारे में बता दिया.