Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स




भारत एक्सप्रेस


मध्यप्रदेश में आयोजित रण-संवाद 2025 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आने वाले युद्धों की बदलती तस्वीर पर गहन विचार रखे. उन्होंने कहा कि अब जंग केवल सैनिकों की संख्या या हथियारों के भंडार पर निर्भर नहीं.

उत्तर प्रदेश में सीबीआई ने लखनऊ के केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के दो इंस्पेक्टरों और एक नर्सिंग होम मालिक को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थराली और धराली में अचानक आई बाढ़ में प्रभावित लोगों के लिए वित्तीय सहायता देने का घोषणा किया. मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों की सराहना की और प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने के लिए विशेषज्ञों की टीम भेजने के निर्देश दिए.

National Space Day: राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वैज्ञानिकों की मेहनत से भारत जल्द ही गगनयान मिशन के साथ अंतरिक्ष में नई छलांग लगाएगा और आने वाले समय में देश अपना खुद का स्पेस स्टेशन भी स्थापित करेगा.

प्रवर्तन निदेशालय ने विधायक के.सी. वीरेन्द्र और अन्य से जुड़े ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाज़ी मामलों में बेंगलुरु, गोवा, मुंबई सहित कई शहरों में छापेमारी की. आरोपियों द्वारा चलाए जा रहे प्रमुख वेबसाइट्स में King567, Raja567, Puppy’s003 और Rathna Gaming शामिल हैं.

सीमा सुरक्षा बल (BSF) और सहयोगी एजेंसियों ने मिज़ोरम में संयुक्त अभियान में 75 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की मेथाम्फेटामाइन और हेरोइन बरामद की हैं. मेथाम्फेटामाइन और हेरोइन के बड़े तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त किया गया.

केंद्र सरकार ने 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया है. वह अब तक दिल्ली के जेल महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे. सख्त और अनुशासित अधिकारी माने जाने वाले गोलचा की नियुक्ति को राजधानी की कानून-व्यवस्था के लिए अहम माना जा रहा है.

अंडमान और निकोबार के 30 मेधावी विद्यार्थियों ने ‘आरोहण: द्वीप से दिल्ली’ कार्यक्रम के तहत सात दिवसीय शैक्षिक और सांस्कृतिक भ्रमण में भाग लिया. बच्चों ने लाल किला, राष्ट्रपति भवन और अन्य ऐतिहासिक स्थलों का अनुभव किया.

NIA ने चंपारण जाली नोट मामले में पाकिस्तान-नेपाल लिंक का पर्दाफाश किया हैं. मोहम्मद फासी उद्दीन समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, ₹1.95 लाख के जाली नोट बरामद हुए हैं.

स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर गृह मंत्रालय ने देशभर के 1,090 पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस (HG&CD) तथा सुधार सेवाओं के कर्मियों को वीरता एवं सेवा पदकों से सम्मानित करने की घोषणा की है. गृह मंत्रालय के अनुसार, इनमें 233 कर्मियों को वीरता पदक (Gallantry Medal – GM),

Latest