Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने साइबर सेल के साथ मिलकर हिमाचल-लद्दाख सीमा के सर्चू से दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी ग्रामीण मजदूरों के बैंक खातों का इस्तेमाल कर मनी लॉन्ड्रिंग कर रहे थे.

NIA ने मिज़ोरम में उग्रवादियों को हथियार सप्लाई करने के मामले में तीन और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. जांच में सामने आया कि आरोपियों ने मणिपुर हिंसा को भड़काने और उग्रवाद फैलाने में मदद की.

अलीगढ़ की सीबीआई विशेष पोक्सो अदालत ने 12 साल से कम उम्र की बच्ची से दुष्कर्म और यौन शोषण के मामले में आरोपी नवीन कुमार को कठोर आजीवन कारावास और ₹2 लाख जुर्माने की सजा सुनाई.

दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों को वर्दी में सोशल मीडिया वीडियो और रील्स बनाने से रोकते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं. 15 जून 2025 तक अनुपालन अनिवार्य है.

CRPF Jawan Arrested: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक CRPF जवान मोती राम जाट को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार किया है.

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेपी इंफ्राटेक, जयप्रकाश एसोसिएट्स और अन्य कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी की. 1.70 करोड़ रुपये की नकदी जब्त, कई दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस भी बरामद.

गुजरात के बनासकांठा में बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. अंधेरे का फायदा उठाकर सीमा पार करने वाले घुसपैठिए को जवानों ने मार गिराया.

गुजरात ATS ने कच्छ जिले के हेल्थ वर्कर साहदेव सिंह गोहिल को पाकिस्तान को BSF और IAF की संवेदनशील जानकारी भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है. जांच में पाक एजेंट 'आदिति भारद्वाज' से उनके संपर्क का खुलासा हुआ है.

सीबीआई ने टेक सपोर्ट फ्रॉड के आरोपी अंगद सिंह चंधोक को अमेरिका से प्रत्यर्पित किया. बुजुर्ग अमेरिकी नागरिकों से करोड़ों की ठगी का मामला. साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई.

तुर्की के एक इस्लामी थिंक टैंक द्वारा जारी विवादित नक्शे में भारत के कई राज्यों को 'ग्रेटर बांग्लादेश' का हिस्सा दिखाया गया है, जिससे देश की सुरक्षा और अखंडता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.