Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन 'कवच 7.0' के तहत बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर नशे के कारोबारियों और संगठित अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपाल के मीनल रेजिडेंसी में स्थित दो स्वतंत्र मकानों पर भौतिक कब्जा ले लिया है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र में लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर समीक्षा बैठक की. इस बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित रहे.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चंडीगढ़ जोनल ऑफिस ने 11 फरवरी 2025 को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत दिल्ली, नोएडा, रोहतक और उत्तर प्रदेश के शामली में कई ठिकानों पर छापेमारी की.

जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर उसके समर्थकों ने उसे 'शेर' और 'रॉबिनहुड' बताया, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. पुलिस जांच कर रही है कि जेल में रहते हुए भी उसका गैंग इतना सक्रिय कैसे बना हुआ है.

सीबीआई कोर्ट ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, औरंगाबाद के तत्कालीन शाखा प्रबंधक पीके सिंह और तीन निजी व्यक्तियों को बैंक धोखाधड़ी मामले में दोषी करार देते हुए तीन साल की कठोर सजा और दो लाख रुपये जुर्माना लगाया.

गुजरात की सीबीआई कोर्ट ने धवल हरीश चंद्र त्रिवेदी को दुष्कर्म, अपहरण और पहचान छिपाने के मामले में शेष जीवनकाल तक उम्रकैद की सजा सुनाई है. आरोपी पर तीन लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

पूर्णिया नकली मुद्रा तस्करी मामले में NIA स्पेशल कोर्ट, पटना ने मंगलवार को दो आरोपियों को सात साल की सजा और आठ हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई. यह मामला बांग्लादेशी और नेपाली नागरिकों से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा था.

दिल्ली पुलिस ने AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एक और FIR दर्ज की है, जिसमें उन पर और उनके समर्थकों पर हत्या के आरोपी को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने का आरोप है. पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

दिल्ली पुलिस की रेलवे यूनिट ने अंतरराज्यीय बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया और दो नवजात शिशुओं को बचाया. यह गिरोह गोद लेने के नाम पर अवैध रूप से नवजात शिशुओं की तस्करी करता था.