Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने सहकारिता को भारत की संस्कृति और सामूहिक शक्ति का आधार बताया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से सहकारी संस्थाएं मजबूत हो रही हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिल रही है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वामी विवेकानंद के निर्वाण दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है. सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में अमित शाह ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना और युवाओं के चरित्र निर्माण में स्वामी जी के अद्वितीय योगदान को याद किया.

आधार कार्ड धारकों के लिए UIDAI ने एक बड़ा फैसला लिया है. अब आधार ऐप के ज़रिए ईमेल आईडी को फ्री में अपडेट करने की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया गया है. इस फैसले से करोड़ों यूजर्स को राहत मिलेगी और उन्हें अब इसके लिए 75 रुपये की फीस नहीं देनी होगी.

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. बेटी एकलीन के जन्म के बाद, कपल के इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने की खबर ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या इस स्टार कपल की शादी में कोई बड़ी खटपट चल रही है.

छोटी-मोटी चोरियों के जमाने में एक चोर ने सीधे 1.53 करोड़ रुपये की इलेक्ट्रिक 'शिवाई' बस पर ही हाथ साफ कर दिया. नागपुर से चोरी हुई यह बस अमरावती से बरामद हुई है. पकड़ा गया 23 वर्षीय आरोपी विष्णु नीलावर कोई आम चोर नहीं है, वह अब तक अलग-अलग राज्यों से 20 से ज्यादा सरकारी बसें उड़ा चुका है और उनके पार्ट्स निकालकर बेच देता था.

उज्जैन के हरनिया खेड़ा गांव में पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांगने पहुंची एक महिला के साथ पूर्व पति और ससुराल वालों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. महिला को जूतों की माला पहनाकर अर्द्धनग्न अवस्था में पूरे गांव में घुमाया गया.

विदेशी बाजारों में डॉलर की कमजोरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदें कम होने से सोने-चांदी की कीमतों को तगड़ा सपोर्ट मिला है.

पैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाजिया इलाही खान के खिलाफ मध्य प्रदेश के हनुमानताल थाने में 'जीरो पर एफआईआर' दर्ज की गई है. मुस्लिम समुदाय और महिलाओं के भारी आक्रोश के बाद एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई.

मुंबई में मानसून आते ही विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला है. विक्की ने अपनी वाइफ कैटरीना के साथ खिड़की के पास बैठे हुए एक प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं.

पुणे में अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या की आरोपी 20 वर्षीय सिया गोयल ने पुलिस जांच के दौरान कैमरों के सामने मिडिल फिंगर दिखाकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. पुलिस उसे लुल्लानगर में उस जगह ले गई थी जहां उसने और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने केतन को लोहगढ़ किले से नीचे धकेलने की रिहर्सल की थी.