Shyamdatt Chaturvedi
श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.
भारत एक्सप्रेस
मन की बात @135: पीएम मोदी ने ‘हरगिला’ के संरक्षण के लिए पूर्णिमा देवी बर्मन को सराहा
पीएम ने 'मन की बात' के 135वें एपिसोड में असम के दुर्लभ पक्षी 'हरगिला' (ग्रेटर एडजुटेंट स्टॉर्क) के संरक्षण की कहानी साझा की. पीएम ने जीव-वैज्ञानिक पूर्णिमा देवी बर्मन और स्थानीय महिलाओं द्वारा इस पक्षी के प्रति सामाजिक सोच बदलने के प्रयासों की सराहना की.
‘मन की बात’ @135: समुद्र से आकाश तक पीएम मोदी ने गिनाई जून में देश ने हासिल कीं ऐतिहासिक सफलताएं
पीएम ने 'मन की बात' के 135वें एपिसोड में जून 2026 की प्रमुख राष्ट्रीय उपलब्धियों की चर्चा की. पीएम ने भारतीय नौसेना में शामिल 3 स्वदेशी जहाजों, C-295 विमान की पहली उड़ान और DRDO की नई क्रूज मिसाइल के सफल परीक्षण को आत्मनिर्भर भारत का बड़ा कदम बताया.
साबरमती लोकदरबार: अहमदाबाद का प्रमुख केंद्र बनेगा रानीप; गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकों से किया सीधा संवाद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ साबरमती में 'लोकदरबार' कर स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की. उन्होंने रानीप को पश्चिम अहमदाबाद का भावी केंद्र बताते हुए गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का ब्यौरा साझा किया.
‘हर कदम पर सेशेल्स के साथ खड़ा है भारत’, कूटनीतिक और समुद्री साझेदारी पर बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपनी सेशेल्स यात्रा के दौरान सेशेल्स कोस्ट गार्ड को 'मेड इन इंडिया' फास्ट पेट्रोल वेसल 'लेस्पवार' सहित कई वाहन सौंपे. पीएम मोदी ने इसे दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र में मजबूत साझेदारी का नया अध्याय बताया.
अहमदाबाद में सुगम होगा सफर; गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में AMC और ‘भारत टैक्सी’ के बीच समझौता
अहमदाबाद नगर निगम (AMC) और भारत टैक्सी के बीच 'लास्ट माइल कनेक्टिविटी' को बेहतर बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं. केंद्रीय मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में हुए इस समझौते से यात्रियों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर AMTS, BRTS और टैक्सी की सुविधाएं मिलेंगी.
‘मन की बात’ का 135वां एपिसोड: आज सुबह 11 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम के 135वें एपिसोड के जरिए देश-विदेश के भारतीयों को संबोधित करेंगे. इस दौरान शासन, नवाचार और पर्यावरण सहित कई राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है.
सेशेल्स में पीएम मोदी: आज नेशनल असेंबली में भरेंगे हुंकार, देखिए दूसरे दिन का पूरा शेड्यूल
पीएम मोदी की सेशेल्स की राजकीय यात्रा का दूसरा दिन बेहद एक्शन-पैक रहने वाला है. 28 जून को पीएम मोदी राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ बैठक करेंगे और सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर खास मेहमान शामिल होंगे.
छत्तीसगढ़ के 15 नेताओं पर गिरेगी गाज? हाईकोर्ट ने जारी की 2026 की स्टेटस रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ में वर्तमान और पूर्व सांसदों-विधायकों के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामलों पर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. वर्ष 2026 की स्टेटस रिपोर्ट जारी कर विशेष एमपी-एमएलए अदालतों को समयबद्ध सुनवाई के सख्त निर्देश दिए गए हैं.
भंडारा में शिक्षा का ‘बंटाधार’: 50 स्कूलों में एक भी मास्टर नहीं, घुट रहा मासूमों का भविष्य
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. जिले के 50 जिला परिषद स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं है, जबकि पूरे जिले में 800 शिक्षकों की भारी कमी है. जानिए डिजिटल इंडिया और क्वालिटी एजुकेशन के दावों का खौफनाक ग्राउंड रियलिटी
गलत नस काटी, फिर बोला- ‘ये अल्लाह की मर्जी है’, गाजियाबाद के डॉक्टर की खौफनाक लापरवाही
गाजियाबाद के लोनी स्थित अल्वी नर्सिंग होम में गॉल ब्लैडर के ऑपरेशन के दौरान डॉ. मोहम्मद नदीम ने महिला की गलत नस काट दी. विरोध करने पर डॉक्टर ने इसे 'अल्लाह की मर्जी' बताया और 500 रुपये का ऑफर दिया. जानिए इस शॉकिंग मामले की पूरी सच्चाई.





