Bharat Express DD Free Dish

Shyamdatt Chaturvedi


श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

भारत एक्सप्रेस


Bihar Politics On Power Cut: बिहार के बाढ़ में बिजली कटने पर बवाल मच गया. गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी और 'नीतीश कुमार जिंदाबाद, सम्राट चौधरी मुर्दाबाद' के नारे लगाए. पढ़ें इस दिलचस्प सियासी घटना की इनसाइड स्टोरी

Firing near RSS Headquarters Nagpur: शहर के कोठी रोड इलाके में आरएसएस मुख्यालय से महज एक किलोमीटर दूर देर रात गैंगवार और फायरिंग से सनसनी फैल गई. पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. विवाद की वजह आपसी वर्चस्व और प्रेम प्रसंग बताई जा रही है.

Lakhimpur Kheri Road Accident: लखीमपुर खीरी के NH-730 पर अदलीसपुर गांव के पास सोमवार सुबह ट्रक और मैजिक की टक्कर में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 1 गंभीर रूप से घायल है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत कार्य के निर्देश दिए हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18-19 मई को छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. वे रायपुर में डायल-112 की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगे. जगदलपुर में अमरवाटिका में शहीदों को नमन करने के बाद 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक करेंगे.

पीएम मोदी 18-19 मई 2026 को नॉर्वे के ऐतिहासिक दौरे पर रहेंगे. 4 दशक से अधिक समय बाद किसी भारतीय पीएम का यह पहला नॉर्वे दौरा है. वे तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और पीएम जोनास गहर स्टोर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.

Samba Police Bulldozer Action: सांबा में ड्रग माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी 'सर्जिकल स्ट्राइक'! पुलिस और प्रशासन के बुलडोजर ने हेरोइन तस्करों के 33 'नार्को पैलेस' को मलबे में तब्दील कर दिया है और पलक झपकते ही 60 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन को कब्जामुक्त करा लिया है.

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने बिहार के मस्तीचक में 150 करोड़ रुपये की नेत्र चिकित्सा परियोजना की नींव रखी है. देशभर के लिए 500 करोड़ का संकल्प लिया गया है.

अहमदाबाद में गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के पहले एसईजेड आईटी पार्क 'मिलियन माइंड्स टेक सिटी' का उद्घाटन किया है. 15,000 करोड़ रुपये के इस महाप्रोजेक्ट से आखिर कैसे बदल जाएगी 63,000 युवाओं की किस्मत?

Kaimur murder mystery: बिहार के कैमूर (रामगढ़) में 4 सिर कटी लाशों की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. संपत्ति विवाद और प्रताड़ना के कारण सगे भाइयों ने 2 बच्चों सहित 4 लोगों की हत्या कर शवों को दुर्गावती नदी में फेंका था. 'आंगनबाड़ी ड्रेस' के सुराग से खुला राज.

Uttar Pradesh Politics: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने मुसलमानों से समाजवादी पार्टी का विकल्प तलाशने की अपील की है. उन्होंने अखिलेश यादव पर मुस्लिम मुद्दों पर चुप रहने का आरोप लगाया है.