Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋग्वेद के एक पावन मंत्र के जरिए देश को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया है. पीएम ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हमारी संस्कृति और परंपराओं का हिस्सा है.

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' के संकल्प को दोहराते हुए देशवासियों से 'मिशन LiFE' को अपनाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का कम उपयोग, ऊर्जा संरक्षण और 'एक पेड़ मां के नाम' जैसी मुहिमों में हर परिवार की भागीदारी से बनेगा हरा-भरा भारत.

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भारत की पर्यावरण उपलब्धियों को साझा किया. पीएम ने बताया कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से हर साल 1.19 लाख हेक्टेयर वन क्षेत्र बढ़ रहा है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आरएसएस के दूसरे सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर (गुरुजी) की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया. अमित शाह ने कहा कि गुरुजी ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और स्वदेशी की जो मजबूत नींव रखी थी, उसी की बदौलत आज देश आत्मनिर्भर बन रहा है.

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पर्यावरण और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक प्रगति की सराहना की है. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया में रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता और वन क्षेत्र बढ़ाने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है.

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की तारीफ करते हुए उन्हें 'पर्यावरण योद्धा' कहा है. जवानों ने पिछले 6 वर्षों में देश भर के सीमा क्षेत्रों और कैंपों में 7.5 करोड़ से अधिक पौधे लगाकर और उनकी देखभाल कर एक नई मिसाल पेश की है.

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा की है कि जमीन की अनुपलब्धता के कारण ताजपुर डीप-सी पोर्ट परियोजना अब व्यावहारिक नहीं है. इसके विकल्प के रूप में सरकार ने इस प्रोजेक्ट को 10 किलोमीटर दूर दादनपात्रबार में ट्रांसफर करने का प्रस्ताव अडाणी पोर्ट्स के एमडी करण अडाणी को दिया है.

देश के मौसम में बड़ा बदलाव आया है. केरल में मानसून की एंट्री के साथ ही उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में चक्रवाती प्रणालियां सक्रिय हो गई हैं. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और झारखंड सहित 19 राज्यों में 80 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Aaj Ka Panchang 5 June 2026: शुक्रवार, 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस और अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी है. सुबह का 'ब्रह्म योग' आपके जीवन में बौद्धिक क्षमता और कार्यों में सफलता ला सकता है. वहीं दोपहर में शुरू होने वाला 'राहुकाल' शुभ कार्यों में बाधा डालने की ताक में बैठा है.

Aaj Ka Rashifal 5 June 2026: शुक्रवार, 5 जून 2026 को मकर राशि में अपने ही नक्षत्र का चंद्रमा बैठा है. मिथुन और धनु राशि के जातकों को आज के दिन किसी भी तरह के निवेश या जोखिम भरे काम से बचना होगा, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है. पढ़ें आज का राशिफल और जानें उपाय.