Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Vikas Shukla




भारत एक्सप्रेस


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के दौरान भारत की आस्था और संस्कृति को सम्मान देने की अहमियत पर जोर दिया और बताया कि इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को कैसे बल मिल रहा है.

विधानसभा सत्र संचालन के संबंध में विधान भवन में सोमवार को सर्वदलीय बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने की.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ लखनऊ में दो प्रमुख फ्लाईओवर का उद्घाटन किया.

उत्तर प्रदेश के लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अत्याधुनिक गामा नाइफ और रोबोटिक सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर 130 करोड़ रुपये के उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी गई है, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी.

बदायूं में कुछ घरों में बिजली चोरी की लगातार शिकायत मिल रही थी. बिजली चोरी की शिकायत पर पहुंची टीम जांच का वीडियो बना रही थी. वीडियो बनने पर बौखलाए युवक ने बिजली टीम पर हमला बोल दिया.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान के यामानासी प्रांत के उप राज्यपाल को-ओसादा से मुलाकात की और उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की.

हिमाचल प्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस बुंदेलखंड पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई. जिससे बस में सवार 13 श्रद्धालुओं में से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और अन्य 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

कानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज के दो चिकित्सा शिक्षकों को ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर बर्खास्त कर दिया गया. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई करते हुए रोगियों को प्राथमिकता देने की बात की.

उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देवभूमि की आध्यात्मिक शक्ति संपूर्ण भारत को मार्गदर्शन देती है. उन्होंने मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लिया और 100 फीट ऊंचे तिरंगा पार्क का अनावरण किया.

उत्तर प्रदेश सरकार ने जल परिवहन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के गठन को मंजूरी दी है. इसके साथ ही जल पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाएगा.