Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Vikas Shukla




भारत एक्सप्रेस


सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई. यह हादसा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गंगनहर पुल के पास हुआ. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

 CM योगी आदित्यनाथ लखनऊ के SGPGIअस्पताल पहुंचे और राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की सेहत का हाल जाना. डॉक्टरों ने बताया कि वे स्ट्रोक के कारण गंभीर हालत में ICU में भर्ती हैं और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है.

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मंगलवार को दो मालगाड़ियों में भिड़ंत हो गई. इस हादसे में दो लोको पायलट के घायल होने की सूचना है. जानकारी के मुताबिक एक गाड़ी ट्रैक पर खड़ी थी, तभी दूसरी गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी.

राज्यसभा में डॉ. दिनेश शर्मा ने घरेलू हिंसा कानूनों को जेंडर न्यूट्रल बनाने की मांग की, ताकि झूठे आरोपों से निर्दोष पुरुषों की सुरक्षा हो सके. उन्होंने कहा कि न्याय की निष्पक्षता सुनिश्चित हो और सभी को कानूनी सुरक्षा मिले.

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 वर्षीय दलित युवती की नग्न अवस्था में हत्या के मामले में पुलिस ने हरी राम कोरी, विजय साहू और दिग्विजय सिंह को सीसीटीवी फुटेज एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है.

Environment Protection : विश्व वेटलैंड्स डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में 'हम सभी के भविष्य के लिए आर्द्रभूमियों का संरक्षण' कार्यक्रम का शुभारंभ किया और वेटलैंड्स की महत्वता पर चर्चा की.

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का बजट भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम है. इसमें हर वर्ग के लिए योजनाएं हैं जो देश को महाशक्ति बनाएंगी.

Budget: जिला कार्यक्रम के माध्यम से कृषि क्षेत्र को लक्षित समर्थन किसानों को सशक्त करेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में सतत विकास को बढ़ावा देगा.

Ayodhya Ram Mandir: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए हवाई सर्वेक्षण किया, जहां सुरक्षा बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं.

सुल्तानपुर में वन विभाग ने बड़े पैमाने पर कछुओं की तस्करी का खुलासा किया है, जिन्हें पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा था. इन कछुओं को बरामद कर लिया गया है और उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ने की तैयारी की जा रही है.