Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्लीः AAP ने शैली ओबेरॉय को बनाया मेयर पद का उम्मीदवार, 6 जनवरी को मेयर, डिप्टी मेयर सदस्यों का होगा चुनाव

आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार (फोटो- ट्विटर)

AAP की मेयर पद की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय बनी. वहीं डिप्टी मेयर पर के उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल होंगे. यह निर्णय AAP की PAC की बैठक में लिया गया. मेयर और डिप्टी मेयर तीन महीने के लिए होंगे. स्टेंडिंग कमेटी के सदस्य एक साल के लिए होंगे. 6 जनवरी को दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक में मेयर, डिप्टी मेयर और स्थाई समिति के सदस्यों का चुनाव होगा.

आज आम आदमी पार्टी की पीएसी की बैठक हुई थी. उसके बाद मेयर पद के कैंडिडेट के नाम का ऐलान किया गया है. फिर  पीएसी की बैठक में मंथन के बाद शैली ओबेरॉय का नाम घोषित किया गया. दिल्ली में मेयर का चुनाव 6 जनवरी को होना है, जिसमें मेयर, डिप्टी मेयर और 6 मेंबर्स का फैसला होगा. MCD की पहली बैठक में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा 6 जनवरी चुनाव की तारीख तय की गयी थी. MCD चुनाव में 250 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें जीती थी और बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया था. बीजेपी ने 104 सीटें जीती थी. सभी लोगों की नजर 6 जनवरी के मेयर चुनाव पर टिकी हई हैं.

दिल्ली नगर निगम में मेयर के चुनाव के लिए 250 पार्षद, 10 सांसद जिसमें 3 राज्यसभा सांसद और 7 लोकसभा सांसद होंगे और 13 विधानसभा सदस्य मतदान करेंगे. कुल मिलाकर 273 वोटर चुनाव में वोट करेंगे. 133 के आंकड़े को छूने वाली पार्टी का मेयर होगा.

ट्वीट कर मनीष सिसोदिया ने दी बधाई

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा “आप के नवनियुक्त एमसीडी मेयर प्रत्याशी शैली ओबेरॉय और उप मेयर उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल को हार्दिक बधाई. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के मिशन को मिलेगी जबर्दस्त सफलता!”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital