बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
भूटान में उद्योगपति गौतम अडानी।
Gautam Adani Visit To Bhutan: भारत के सबसे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी आज पड़ोसी देश भूटान पहुंचे. वहां उनकी भूटान के महामहिम राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मुलाकात हुई. उन्होंने प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे से भूटान में हाइड्रो और अन्य बुनियादी ढांचे पर मिलकर काम करने पर सहमति जताई.
रविवार, 16 जून की रात गौतम अडानी ने अपने ट्विटर हैंडिल पर पोस्ट कर भूटान यात्रा के बारे में बताया. भूटानी प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे के साथ मुलाकात के उपरांत उन्होंने कहा, “आज भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे के साथ मुलाकात बहुत ही रोमांचक रही. हमने चुखा प्रांत में 570 मेगावाट के हरित जलविद्युत संयंत्र के लिए डीजीपीसी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे भूटान के राजा के दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रहे हैं और अपने पूरे मुल्क में व्यापक बुनियादी ढांचे की पहल कर रहे हैं. मैं भूटान में हाइड्रो और अन्य बुनियादी ढांचे पर मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं.”
प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे से पहले गौतम अडानी भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मिले थे. उन्होंने एक तस्वीर शेयर कर लिखा कि मैं उनसे मिलकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ. भूटान के लिए उनके दृष्टिकोण और गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी के लिए महत्वाकांक्षी पर्यावरण अनुकूल मास्टरप्लान से प्रेरित हूँ, जिसमें बड़े कंप्यूटिंग सेंटर और डेटा फेसिलिटीज शामिल हैं. मैं कार्बन मुक्त राष्ट्र के लिए इन परिवर्तनकारी पहलों और हरित ऊर्जा प्रबंधन पर सहयोग करने के लिए भी उत्साहित हूँ!
गौतम अडानी अडानी समूह के फाउंडर और चेयरमैन हैं. उनका पूरा नाम गौतम शांतिलाल अडानी है. उनका समूह भारत में बंदरगाह विकास और संचालन में शामिल एक बहुराष्ट्रीय समूह है. वे पिछले कुछ वर्षों में भारत के बाहर पड़ोसी देशों में भी बड़ी-बड़ी परियोजनाओं में भागीदार बने हैं.
यह भी पढ़िए: अडानी ग्रुप के चेयरमैन अडानी बोले— हम तंजानिया के साथ बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में करेंगे दीर्घकालिक समझौता
— भारत एक्सप्रेस
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…
Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…