बिजनेस

Kotak Mahindra Bank: उदय कोटक ने दिया कोटक महिंद्रा-बैंक के MD-CEO पद से इस्तीफा, अब दीपक गुप्ता संभालेंगे बैंक की जिम्मेदारी

Uday Kotak Resigns : कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के पद से उदय कोटक ने इस्तीफा दे दिया है. आज कोटक महिंद्रा बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी. बताया गया कि उनका इस्तीफा ये 1 सितंबर 2023 से प्रभावी हो चुका है. उनकी जगह अब​​​​​​​ दीपक गुप्ता 31 दिसंबर तक बैंक की जिम्मेदारी संभालेंगे.

ट्विटर पर उदय ने खुद बताई इस्तीफे की वजह

उदय कोटक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (X) पर लिखी एक पोस्ट में कहा कि वह बैंक में नई पीढ़ी के हाथों में कमान सौंपने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए पद छोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘कोटक महिंद्रा बैंक के चेयरमैन, मुझे और हमारे जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, तीनों को इस साल के अंत तक अपना पद छोड़ना है.’

यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है

कोटक महिंद्रा बैंक आज देश का तीसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है. इसकी शुरूआत उदय कोटक ने ही की थी. उन्‍होंने वर्ष 1985 में एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) के रूप में इस संस्थान की शुरुआत की थी, जो आगे चलकर एक बैंक बन गया. बताया जाता है कि वह तभी से इस बैंक का नेतृत्व कर रहे थे. यह बैंक साल 2023 में एक कॉमर्शियल लेंडर बन गया. अब तक इस बैंक के वैल्यूएशन में काफी तेजी आई है.

उदय कोटक की टोटल नेटवर्थ 1.10 लाख करोड़

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, उदय कोटक की टोटल नेटवर्थ 13.4 बिलियन डॉलर यानी 1.10 लाख करोड़ रुपए है. कोटक का कहना है कि जिस इनवेस्टर ने 1985 में बैंक में 10,000 रुपए का निवेश किया था, आज उसकी वैल्यू 300 करोड़ रुपए हो गई है. बता दें कि कोटक की इस बैंक में 26% हिस्सेदारी है.

यह भी पढ़ें: यूपी में आयुष्मान योजना से जुड़ेंगे 13 लाख परिवार, बुजुर्गों की सेहत पर योगी सरकार खर्च कराएगी सालाना 145 करोड़, जानिए कैसे पा सकेंगे फायदा

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

11 minutes ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

15 minutes ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

31 minutes ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

31 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

47 minutes ago

‘खामेनेई को मारना इजरायल की सबसे बड़ी गलती’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर अपने ही देश में घिरे नेतन्याहू

इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…

60 minutes ago