Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बिजनेस

टीमलीज रेगटेक की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के बीमा क्षेत्र ने पिछले 2 दशकों में 17 प्रतिशत की सीएजीआर (CAGR) से बढ़ा है और 2026 तक 222 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है.

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार (18 फरवरी) को भारत-यूएई व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) के तीन सफल वर्ष पूरे होने पर बताया कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 2020-21 के 43.3 अरब डॉलर से लगभग दोगुना होकर 2023-24 में 83.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया.

'अपना' NCS पोर्टल पर नौकरी लिस्टिंग पोस्ट करेगा, जो नियोक्ताओं को औपचारिक और अनौपचारिक क्षेत्रों में उम्मीदवारों से जोड़ेगा. यह भागीदारी महिलाओं और विकलांग व्यक्तियों के लिए समान अवसरों को बढ़ावा देगी, जिससे निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित होगी.

जनवरी में भारत का सोयाबीन खली निर्यात 2.78 लाख टन तक पहुंच गया. यह अक्टूबर-सितंबर की अवधि के दौरान चालू तेल वर्ष में अब तक का सबसे अधिक निर्यात है. ऐसा प्रतिस्पर्धी कीमतों पर मजबूत मांग और प्रीमियम उपज की उपलब्धता के कारण हुआ.

इंडिया सेलुलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (ICEA) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस वित्त वर्ष (अप्रैल-जनवरी) के 10 महीनों में भारत, मोबाइल निर्यात में 1,50,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जिसमें अकेले जनवरी में निर्यात 25,000 करोड़ रुपये से अधिक दर्ज हुआ है.

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जनवरी की 10 महीने की अवधि के लिए स्मार्टफोन का कुल निर्यात 1.55 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 99,120 करोड़ रुपये के आंकड़े से 56 प्रतिशत अधिक है.

देश में इस वक्त 28 लाख से अधिक कंपनियां पंजीकृत हैं और उनमें से केवल 65 प्रतिशत या 18.1 लाख से कुछ अधिक कंपनियां सक्रिय हैं. कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत पंजीकृत कंपनियों में से केवल 5,216 विदेशी कंपनियां हैं और उनमें से 63 प्रतिशत या 3,281 इकाइयां जनवरी के अंत तक सक्रिय थीं.

सुबह करीब 9.31 बजे सेंसेक्स 271.06 अंक या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,696.33 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 88 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,857.30 पर था.

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) ने संयुक्त अरब अमीरात में कैम्पा ब्रांड लॉन्च किया है. इसका शुभारम्भ विश्व के सबसे बड़े खाद्य एवं पेय सोर्सिंग आयोजन गल्फूड में हुआ.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की सफल यात्रा के बाद, एलन मस्क द्वारा संचालित टेस्ला ने भारत में अलग-अलग पदों पर वैकेंसी निकाली है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital