दिसंबर में अब तक 11 IPO की घोषणा, लिस्टिंग के लिए सबसे व्यस्त महीना बना
दिसंबर 2024 में आईपीओ की संख्या में तेजी आई है, जहां 11 कंपनियों ने लिस्टिंग की घोषणा की है और निवेश बैंकरों का अनुमान है कि साल के अंत तक 2-3 और आईपीओ लॉन्च हो सकते हैं. बाजार में तेजी ने कंपनियों को अपनी लिस्टिंग योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है.
भारत ने नवंबर में स्मार्टफोन निर्यात में बनाया रिकॉर्ड, पहली बार 20,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
इस रिकॉर्ड को बनाने में एप्पल ने प्रमुख भूमिका निभाई, जबकि सैमसंग दूसरे स्थान पर रहा. पिछले साल नवंबर में भारत से स्मार्टफोन निर्यात 10,600 करोड़ रुपये के करीब था.
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना: 94 लाख से अधिक ऋण वितरित, मध्य प्रदेश ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 8 दिसंबर तक 94,31,000 ऋण वितरित किए गए हैं, जिनकी कुल राशि 13,422 करोड़ रुपये है. इनमें से 40,36,000 ऋण सड़क विक्रेताओं द्वारा चुका दिए गए हैं, और मध्य प्रदेश को इस योजना में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में स्थान मिला है.
भारत का निजी क्षेत्र दिसंबर 2024 में मजबूत वृद्धि के साथ दिखा, निर्माण और सेवा क्षेत्रों में सुधार
भारत का निजी क्षेत्र दिसंबर 2024 में मजबूत वृद्धि दर्ज करता हुआ दिखा, जिसमें निर्माण और सेवा क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार हुआ. इस अवधि में रोजगार सृजन और नए व्यापार प्रवाह ने भारत की आर्थिक लचीलापन और सुधार को उजागर किया.
केंद्र सरकार ने किसानों के लिए शुरू की 1,000 करोड़ रुपये की क्रेडिट गारंटी योजना, कृषि क्षेत्र में वित्तीय समावेशन को मिलेगा बढ़ावा
यह योजना किसानों के लिए फसल कटाई के बाद वित्तीय सहायता को बढ़ावा देने और उनकी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
India’s Job Growth: देश में नौकरी वृद्धि में उभरते शहरों की स्थिति मजबूत, Naukri के आंकड़े में खुलासा
इंडियन जॉब मार्केट में सुधार हो रहा है. यहां उभरते शहरों और विभिन्न सेक्टरों में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है. यह दर्शाता है कि नौकरी के अवसर पारंपरिक शहरों से बाहर फैल रहे हैं, और भविष्य में ये उभरते शहर बड़े रोजगार केंद्र बन सकते हैं.
तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंचा थोक मूल्य सूचकांक, जानें किन खाद्य पदार्थों की कीमतों में आई गिरावट
आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में WPI खाद्य महंगाई दर घटकर 8.63 प्रतिशत पर आ गई, जो अक्टूबर में 13.54 प्रतिशत थी. सब्जियों की कीमतों में गिरावट के कारण यह गिरावट आई है.
रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रही है Elon Musk की संपत्ति, एक दिन में बढ़ गई इतने अरब डॉलर, रचने जा रहे एक और इतिहास
मस्क की दौलत में इतना उछाल क्यों आया? इसका कारण अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को मस्क का खुलकर समर्थन करना है.
बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज की अडानी को पावर कॉन्ट्रैक्ट देने के खिलाफ दायर याचिका, 50000 का जुर्माना भी लगाया
बॉम्बे हाईकोर्ट ने अडानी को पावर कॉन्ट्रैक्ट देने के खिलाफ याचिका दायर करने वाले शख्स 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया और यह रुपये महाराष्ट्र राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण को जमा करने का आदेश दिया.
भारत 2025 में क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था होगा : Mastercard
मास्टरकार्ड इकोनॉमिक्स इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में भारत को सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में दर्शाया गया है. हमारी अनुमानित जीडीपी वृद्धि 6.6% और उपभोक्ता खर्च 2025 में 6.2% रहने का अनुमान है.







