रियल एस्टेट में पिछले एक दशक में AIF से निवेश 75,500 करोड़ पहुंचा
एनारॉक ने सोमवार को कहा कि AIF ने पिछले दस वर्षों में भारत में प्रभावशाली वृद्धि दिखाई है. सभी सेक्टरों में से रियल एस्टेट देश भर में एआईएफ निवेश के लिए अग्रणी विकल्प के रूप में सामने आया है.
अक्टूबर में MSMEs को बैंक ऋण 14% बढ़ा: RBI डेटा
MSMEs क्षेत्र में सूक्ष्म और लघु उद्यमों (MSEs) को प्राथमिकता ऋण इस साल अक्टूबर में 12.3 प्रतिशत बढ़कर 20.76 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो अक्टूबर 2023 में 18.49 लाख करोड़ रुपये था.
भारत के विनिर्माण क्षेत्र में नवंबर में और सुधार, जानें HSBC PMI रिपोर्ट में क्या सामने आया
भारत के विनिर्माण क्षेत्र में पिछले माह और अधिक सुधार देखा गया, हालांकि लागत दबाव और प्रतिस्पर्धा ने इसे प्रभावित भी किया. फिर भी, आगामी वर्ष के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण और व्यापारिक आशावाद ने इस क्षेत्र के विकास की उम्मीदों को बढ़ावा दिया है.
भारत के पहले फास्ट ट्रैक ट्रैवलर प्रोग्राम FTI-TTP में 19,000 से ज्यादा यात्रियों ने किया रजिस्ट्रेशन
अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत में यह सेवा सिर्फ दिल्ली एयरपोर्ट पर उपलब्ध थी, लेकिन अब यह सेवा मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोचीन और अहमदाबाद सहित 31 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक विस्तारित की गई है.
Digital Economy की ओर भारत का बड़ा कदम, नवंबर में दर्ज की गई UPI ट्रांजैक्शन में 38% की सालाना वृद्धि
यूपीआई ने फाइनेंसियल ट्रांजैक्शन को तेज, सुरक्षित और आसान बना दिया है. इससे न केवल व्यक्तियों को बल्कि छोटे व्यापारियों और दुकानदारों को भी सशक्त किया गया है. यह देश को नकद लेनदेन से डिजिटल पेमेंट की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभा रहा है.
नवंबर में Suzuki Motorcycle India की बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर पहुंची 94,370 यूनिट
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के पोर्टफोलियो में बर्गमैन स्ट्रीट, एक्सेस और एवेनिस स्कूटर की अच्छी-खासी मांग देखी जाती है. कंपनी के ये स्कूटर सबसे ज्यादा बिकने वाले उत्पाद में शामिल रहते हैं.
नवंबर में Petrol की खपत 9.2% बढ़ी, Diesel की खपत में 8.4% का उछाल
घरेलू उपयोग में आने वाली LPG की मांग में 7.3% की वृद्धि देखी गई, जो कुल 2,765 मीट्रिक टन थी. यह आंकड़ा आवासीय और औद्योगिक अनुप्रयोगों में स्थिर उपयोग को दर्शाता है.
UPI बना देश का सबसे पसंदीदा पेमेंट मोड, अक्टूबर में 10 अरब मर्चेंट ट्रांजैक्शन का आंकड़ा किया पार
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के आंकड़ों के मुताबिक, सिर्फ 31 अक्टूबर, यानी दीवाली के दिन, यूपीआई पर 64.4 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए. यह एक दिन में सबसे ज्यादा ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड है.
नवंबर में SUV की धड़ाधड़ बिक्री, Maruti Suzuki, Tata Moters और Toyota की बढ़ी डिमांड
SUV सेगमेंट की बिक्री में रिकॉर्ड उछाल दर्ज किया गया. टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने नवंबर 2024 में 25,586 यूनिट्स की मासिक बिक्री दर्ज की है, जो पिछले साल इसी महीने में बेची गई 17,818 यूनिट्स से 44 प्रतिशत अधिक है.
भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में तगड़ा उछाल, अप्रैल से सितंबर 2024 के बीच 45 प्रतिशत बढ़कर 29.79 अरब डॉलर पहुंचा
आंकड़ों से यह भी पता चला कि अप्रैल-सितंबर 2024-25 के दौरान महाराष्ट्र को सबसे अधिक 13.55 बिलियन अमरीकी डॉलर का निवेश प्राप्त हुआ.





