Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी राउंड 3 काउंसिलिंग राउंड 3 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज, जल्द करें आवेदन

NEET UG 2025 राउंड 3 काउंसलिंग के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर है. स्टूडेंट्स आज ही MCC की वेबसाइट mcc.nic.in पर रजिस्ट्रेशन करें और च्वाइस फिलिंग/लॉकिंग पूरी करें. रिजल्ट 8 अक्टूबर को जारी होगा.

NEET UG Counselling 2025

NEET UG Counselling 2025: NEET UG 2025 की राउंड 3 काउंसलिंग के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, 5 अक्टूबर, निर्धारित है. जो छात्र अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं, वे तुरंत एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के साथ ही स्टूडेंट्स को च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी.

राउंड 3 रिजल्ट कब होगा जारी? (NEET UG Counselling 2025)

राउंड 3 में रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों का रिजल्ट 8 अक्टूबर को जारी किया जाएगा. जिन छात्रों का नाम लिस्ट में शामिल होगा, उन्हें 9 से 17 अक्टूबर 2025 तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट कर एडमिशन लेना होगा.

राउंड 3 महत्वपूर्ण तिथियां

रजिस्ट्रेशन शुरू: 29 सितंबर 2025 (दोपहर 12 बजे)
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 5 अक्टूबर 2025 (अपरान्ह 3 बजे)
च्वाइस फिलिंग: 30 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 (रात्रि 11:55 बजे तक)
च्वाइस लॉकिंग: 5 अक्टूबर 2025 (4 बजे से रात 11:55 बजे तक)
सीट प्रोसेसिंग: 6 से 7 अक्टूबर 2025
राउंड 3 रिजल्ट: 8 अक्टूबर 2025
रिपोर्टिंग: 9 से 17 अक्टूबर 2025

रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (NEET UG Counselling 2025)

MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर “New Registration” लिंक पर क्लिक करें.
आवश्यक जानकारी भरकर अकाउंट बनाएं और लॉगिन करें.
निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें.
सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंट आउट अवश्य निकालें.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Patwari Result 2025: पटवारी भर्ती परीक्षा परिणाम जल्द, इस तारीख के बाद जारी होगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक

राउंड 3 के बाद स्ट्रे राउंड

राउंड 3 पूरी होने के बाद स्ट्रे राउंड काउंसलिंग का आयोजन होगा. इसके लिए रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग 22 से 26 अक्टूबर 2025 तक होगा. सीट प्रोसेसिंग 27 से 28 अक्टूबर तक होगी और रिजल्ट 29 अक्टूबर 2025 को जारी किया जाएगा. आवंटित छात्रों को 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2025 तक संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा. जो छात्र अभी तक राउंड 3 के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें आज ही रजिस्ट्रेशन और च्वाइस लॉकिंग पूरी करनी चाहिए.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital