Bharat Express DD Free Dish

Rajasthan Patwari Result 2025: पटवारी भर्ती परीक्षा परिणाम जल्द, इस तारीख के बाद जारी होगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक

राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट दिवाली के बाद घोषित होगा. 3705 पदों पर भर्ती के लिए 6.70 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे. रिजल्ट RSMSSB की वेबसाइट पर चेक किया जा सकेगा.

Rajasthan Patwari Result 2025

Rajasthan Patwari Result 2025: राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. इस परीक्षा में 6.70 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था. रिजल्ट राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर घोषित किया जाएगा.

कब घोषित होगा रिजल्ट? (Rajasthan Patwari Result 2025) 

बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने जानकारी दी कि पटवारी भर्ती का परिणाम दिवाली के बाद जारी किया जाएगा. फिलहाल प्रोविजनल आंसर-की पर आई आपत्तियों की जांच की जा रही है. साथ ही सामान्यीकरण प्रक्रिया भी चल रही है. अध्यक्ष ने कहा कि जल्द से जल्द नतीजे घोषित करने का लक्ष्य है.

इस परीक्षा के जरिए पटवारी के कुल 3705 पदों को भरा जाएगा. परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त को प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर हुआ था. अब उम्मीदवारों को फाइनल आंसर-की और रिजल्ट का इंतजार है.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर ‘Rajasthan Patwari Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करें.
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • उसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार देगी बेस्ट डीएम को पुरस्कार, पीएम लोक प्रशासन अवार्ड 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा (Rajasthan Patwari Result 2025) 

इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन रखी गई थी. अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई थी. परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-5 के अनुसार वेतन दिया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read