चुनाव

Election Results: ये हैं भाजपा के वो उम्मीदवार, जिन्होंने जीत लिया लोकसभा चुनाव; INDI Alliance की हुई हार

Lok Sabha Election 2024: आज लोकसभा की कुल 543 में से 542 सीटों पर काउंटिंग जारी है. मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बहुमत से दूर है. हालांकि, अब तक भाजपा के कई चर्चित चेहरे चुनाव जीत चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से जीत गए हैं. उन्होंने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय को 1.50 लाख से ज्यादा वोटों से हराया.

बता दें कि वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए हैं. उनकी अगुवाई में एनडीए गठबंधन को लगभग 300 सीटें मिलती दिख रही हैं. इससे पहले 2019 के चुनाव में अकेले भारतीय जनता पार्टी को 303 सीटें मिली थीं.

इंदौर सीट पर BJP उम्मीदवार ने बनाया रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश में इंदौर लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी शंकर लालवानी को इस बार चुनाव में 12 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं. पिछली बार 10.68 लाख वोट मिले थे. यानी बीजेपी ने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दूसरा, जीत के अंतर का रिकॉर्ड भी टूटा है. उन्होंने देश में सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली है. उनकी जीत का अंतर 1008077 हो गया है. इससे पहले, 2019 में सबसे बड़ी गुजरात की नवसार सीट के नाम पर थी. वहां भाजपा के सीआर पाटिल नवसार सीट से 6.90 लाख वोटों से जीते थे. तीसरा रिकॉर्ड नोटा का बना है. इंदौर में 2 लाख 18 हजार से ज्यादा वोट नोटा को मिले हैं.

भाजपा के ये उम्मीदवार जीत गए चुनाव

1. सूरत- मुकेश कुमार दलाल (निर्विरोध)
2. हावेरी- बसवराज बोम्मई को 705538 वोट मिले. 43513 वोट से जीते.
3. शिमोगा- बी.वाई.राघवेंद्र 778721 वोट मिले. 243715 वोट से जीते.
4. दक्षिण कन्नड़- कैप्टन ब्रिजेश चौटा 764132 वोट मिले. 149208 वोट से जीते.
5. चित्रदुर्ग- गोविंद मकथप्पा करजोल 684890 वोट मिले. 48121 वोट से जीते.
6. तुमकुर- वी. सोमन्ना 720946 वोट मिले. 175594 वोट से जीते.
7. टीकमगढ़- डॉ. वीरेंद्र कुमार 715050 वोट मिले. 403312 वोट से जीते.
8. इंदौर- शंकर लालवानी 1226751 वोट मिले. 1175092 वोट से जीते.
9. जयपुर- मंजू शर्मा 886850 वोट मिले. 331767 वोट से जीते.
10. जालोर- लुंबाराम 796783 वोट मिले. 201543 वोट से जीते.
11. राजसमंद- महिमा कुमारी मेवाड़ 781203 वोट मिले. 392223 वोट से जीते.
12. त्रिपुरा पूर्व- कृति देवी देबबर्मन 777447 वोट मिले. 486819 वोट से जीते.
13. दादर एवं नगर हवेली- डेलकर कलाबेन मोहनभाई 121074 वोट मिले. 57584 वोट से जीते.

यह भी पढ़िए: NDA Vs I.N.D.I.A: BJP की सीटें घटने पर शेयर बाजार में आई 4 साल की सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के 44 लाख करोड़ रुपये डूबे

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘नमक के व्यापारी से लेकर…’, जानिए इतिहास के सबसे बड़े योद्धा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की अनसुनी कहानी

हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…

7 minutes ago

मेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी और प्रेमी दोषी करार, 17 महीने बाद कोर्ट ने खोला खौफनाक साजिश का राज

UP News: मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित की पत्नी रविता और…

23 minutes ago

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा सप्ताह शुरू, पटियाला में 400 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना…

35 minutes ago

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

48 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

50 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

54 minutes ago