Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

चुनाव

विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर चर्चा तेज हो गई है. साथ ही महाराष्ट्र की अगली सरकार में मंत्रिमंडल में किन लोगों को जगह दी जाएगी, इस पर भी चर्चा चल रही है.

Jharkhand Election Results: झारखंड की धनवार सीट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जीत दर्ज की है. उन्होंने इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार निजामुद्दीन अंसारी को शिकस्त दी है.

'जनता राजा' अवतार में पीएम मोदी की ये फोटो ऐसे वक्त में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जब महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति को बंपर जीत मिली है.

आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम आने के साथ ही कई राज्यों में हुए उपचुनाव के परिणाम भी जारी हुए. इस स्टोरी में आपके लिए हमने वोट काउंटिंग से जुड़े लाइव अपडेट्स दिए. जानिए चुनाव परिणाम कैसा रहा, हार-जीत पर किस नेता ने क्या-कुछ कहा—

झारखंड विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 है. यहां पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण में एक सप्ताह बाद 20 नवंबर को 38 सीटों पर मतदान हुआ था.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गये हैं. यहां की 288 सीटों पर एक चरण में बीते 20 नवंबर को मतदान हुए थे.

राजस्थान में BJP ने 7 में 5, MP, गुजरात और छत्तीसगढ़ में 1-1 विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है.

वर्सोवा चुनाव में करारी हार के बाद अभिनेता से सोशल वर्कर बने एजाज खान ने EVM गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए लोगों की आवाज बने रहने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा, "हार मुझे परिभाषित नहीं करती, मेरा मकसद करता है."

जीत के बाद इरफान अंसारी ने कहा कि यह मेरी जीत नहीं है, यह जनता की जीत है. उन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया है. मैं यहां के लोगों का बहुत आभारी हूं. मैं उन सभी को दिल से धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे वोट दिया.

महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन की जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहली प्रतिक्रिया दी. उन्होंने महाविकास अघाड़ी पर निशाना भी साधा.


Pension Mission Shakti Digital