Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Kangana Ranaut: ‘मन कर रहा कि मैं राम नाम लिखती ही जाऊं…’, सोमनाथ के दर्शन करने आईं एक्‍ट्रेस, बोलीं- यहां दिल को मिला सुकून

Kangana Ranaut News: कंगना रनौत आज सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं. वहां उन्होंने भगवान की पूजा अर्चना की. उसके बाद कुछ तस्वीरें शेयर कर वहां का अनुभव बताया. इन दिनों चर्चा हो रही हैं कि वह किसी सियासी दल को जॉइन करके चुनाव लड़ सकती हैं.

Kangana Ranaut Temple Darshan

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों मंदिरों के दर्शन कर रही हैं.

Kangana Ranaut Temple Darshan: बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आज गुजरात के सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं. सोमनाथ मंदिर में कंगना ने भगवान श्रीराम के नाम का मंत्र लिखा और पुजारियों से मंदिर के बारे में जाना. इसके बाद कंगना मीडिया से मुखातिब हुई.

गुजरात में कंगना ने कहा, “आज मैंने सोमनाथ में दर्शन किए. मैंने यहां राम-नाम का मंत्र लिखा…उससे मेरे मन को काफी शांति मिली… मन कर रहा था कि मैं यह नाम लिखती ही जाऊं.” अभिनेत्री ने कहा कि सोमनाथ मंदिर का बहुत पुराना इतिहास रहा है. मुझे यहां राम नाम लिखने से सुकून मिला है.

‘भगवान कृष्ण का यह स्थान स्वर्ग से कम नहीं’

इससे पहले कंगना गुजरात के प्रसिद्ध यात्राधाम द्वारका के जगत मंदिर पहुंची थीं. वहां कंगना ने कहा, “कुछ दिनों से मेरा हृदय बहुत व्यथित था, मन चाह रहा था कि द्वारकाधीश के दर्शन करूँ. इसलिए द्वारका आई.” उन्‍होंने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर तस्वीरें भी शेयर कीं. कंगना ने द्वारकाधीश मंदिर का अनुभव साझा करते हुए कहा, “यह अविश्वसनीय था. मैं हमेशा कहती हूं कि द्वारका दिव्य है. हमें जितना हो सके यहां आना चाहिए. भगवान कृष्ण का स्थान किसी स्वर्ग से कम नहीं.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

 

‘यहां दर्शन करने से मेरा मन स्थिर हो गया’

कंगना ने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट में लिखा, “यहां दर्शन करने से मेरा मन स्थिर हो गया और अनंत आनंद की अनुभूति हुई. हे द्वारिकाधीश मुझ पर इसी तरह अपनी कृपा बनाए रखना.” बता दें कि मंदिरों के दर्शन के समय बालीवुड अभिनेत्री ने साड़ी पहनी हुई थी. इन दिनों कंगना के चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर हैं. कहा जा रहा है कि वह पॉलिटिक्स में एंट्री करेंगी.

यह भी पढ़िए: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों फिल्म ‘तेजस’ को लेकर चर्चा में, पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर किया बड़ा खुलासा

क्‍या मथुरा से चुनाव लड़ेंगी कंगना रनौत?

कंगना के मथुरा से लोकसभा चुनाव लड़ने की भी बातें हो रही हैं. एक सवाल में जवाब में कंगना ने कहा- अगर श्री कृष्ण की कृपा रही तो मैं तैयार रहूंगी. इसी के साथ यह कयास लगाए जाने लगे कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा उन्हें अपना उम्मीदवार बना सकती है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital