Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

वायरल हुई सनी देओल और पूनम ढिल्लों की तस्वीर, फैंस को याद आई Sohni Mahiwal

सनी देओल और पूनम ढिल्लों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है. इस जोड़ी को एक बार फिर साथ देखकर फैंस बेहद खुश हो गए हैं.

Sunny-Poonam Photo: इन दिनों सनी देओल और पूनम ढिल्लों की एक फोटो खूब वायरल हो रही है. जो अब काफी सुर्खिया बटोर रही है. बता दें कि सनी देओल और पूनम ढिल्लों ने एक साथ में कई फिल्मों में काम किया है. अब इस जोड़ी को एक बार फिर साथ देखकर फैंस बेहद खुश हो गए हैं. फैंस को ये सब देखकर सोहनी महिवाल की याद आ रही है.

रिसेप्शन में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की

बिते दिनों 18 जून को सनी देओल के बेटे करण देओल की लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य से शादी हुई है. ये शादी में मात्र फैमिली की मौजूदगी में हुई और कुछ करीबी रिश्तेदार भी मौजूद थे. लेकिन शाम को एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया था जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की थी.

लोगों को फिल्म सोहनी महिवाल की याद आई

वहीं अब इस रिसेप्शन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. जिसे देखकर लोगों को फिल्म सोहनी महिवाल की याद आ गई. ये फोटो किसी और की नहीं बल्कि सनी देओल और पूनम ढिल्लों की है. बता दें करण के रिसेप्शन में पूनम ढिल्लों अपने बच्चों के साथ शामिल हुई थीं. इस दौरान उन्होंने सनी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है. इस में एक साथ नजर आ रहे है. सनी देओल और पूनम ढिल्लों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है. जिसमें सोहनी महिवाल के अलावा, समुंदर जैसी कई फिल्में के नाम शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- Adipurush Controversy: ‘जलेगी तेरे बाप की’…वाला डायलॉग मेकर्स ने बदला, अब आदिपुरुष फिल्म में ये बोलते दिखेंगे हनुमान

पूनम ढिल्लों ने बॉबी देओल के साथ भी तस्वीर शेयर की

अब सनी देओल और पूनम ढिल्लों की वायरल हो रही तस्वीर में दोनों साथ में स्माइल करते हुए पोज दें रहे हैं. ये फोटो फैंस को काफी पसंद आ रही है. अब इस पर लोग वह ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. पूनम ढिल्लों ने बॉबी देओल के साथ भी अपनी तस्वीर शेयर की है. जिसमें वह उनकी फैमिली के साथ पोज देती हुई दिख रही हैं.


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital