Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Kajal Raghwani: इस खतरनाक बीमारी से जूझ रही हैं काजल राघवानी, पहले बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाती थीं फिर एक दिन…

Kajal Raghwani : खेसारी लाल यादव की हीरोइन काजल राघवानी इस लाइलाज बीमारी से 3 साल से लड़ती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने हिम्मत जुटाते हुए दर्शकों को अपनी जिंदगी के इस दौर से रूबरू करवाया था.

Kajal Raghwani

काजल रघवानी (फोटो)

Kajal Raghwani:  भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. काजल राघवानी ने भोजपुरी सिनेमा को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में और गाने तोहफे में दिए हैं. दर्शकों को अपनी प्यारी मुस्कान और चंचलपन से एंटरटेन करने वाली काजल राघवानी (Kajal Raghwani) अपने कई दुख अपने तक छुपाए बैठी हैं. क्या आप जानते हैं खेसारी लाल यादव की हीरोइन काजल राघवानी बीते 3 साल से एक लाइलाज बीमारी से जूझ रही हैं. जी हां काजल रघवानी ने लंबे वक्त तक लोगों से ये बातें छुपाए रखी थीं. काजल रघवानी ने इस बात को बड़ी हिम्मत के साथ दर्शकों के साथ साझा किया था.

काजल रघवानी ने बताया अपनी बीमारी के बारें में

काजल रघवानी की लाइलाज बीमारी का नाम पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम हैं. जी हां काजल राघवानी पीसीओएस नाम की बीमारी से जूझ रही हैं. ओवरी से संबंधित इस बीमारी को दर्शकों को बताने में काजल राघवानी काफी शर्मा रहीं थी. लेकिन एक्ट्रेस ने हिम्मत जताते हुए दर्शकों को अपनी पर्सनल लाइफ से रूबरू करवाया था.

ये भी पढ़ें- Hrithik Roshan: 48 की उम्र में ऋतिक रोशन ने फ्लॉन्ट किए 6 पैक एब्स, जानिए क्या है एक्टर की फिटनेस का राज…

जानकारी के लिए बता दें पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम हार्मोन में गड़बड़ी होने की वजह से होती है. पीसीओएस की वजह से महिलाओं के पीरियड्स सही वक्त पर नहीं आते हैं और उनके चेहरे पर कील मुहांसों आने लगते हैं. पीसीओएस की वजह से डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से भी जूझना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें-Hrithik Roshan: 48 की उम्र में ऋतिक रोशन ने फ्लॉन्ट किए 6 पैक एब्स, जानिए क्या है एक्टर की फिटनेस का राज…

डेढ़ साल से इस बीमारी से जूझ रही काजल रघवानी

काजल रघवानी ने इस बीमारी पर से पर्दा उठाते हुए बताया था कि ‘मैं ज्यादा रिऐक्ट नहीं कर रही हूं…मैं पिछले डेढ़ साल से इस बीमारी से जूझ रही हूं और इस बीमारी के सभी सिन्टम्स को फेस कर रही हूं न ही कुछ छिपाने के लिए है और न ही इसे बताने में कोई संकोच…’. लेकिन कुछ वक्त बाद काजल राघवानी ने इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम पर से डिलीट कर दिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital