Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे केएल राहुल और अथिया शेट्टी, भस्म आरती में हुए शामिल, ट्रेडिशनल ड्रेस में आए नजर

Ujjain: विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए लाखों करोड़ों श्रद्धालू आते हैं. हर रोज बाबा के सामने बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं.

kl Rahul

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और केएल राहुल (फोटो सोशल मीडिया)

KL Rahul-Athiya Shetty Visited Mahakal: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है. शादी के बंधन में बंधने के बाद दोनों आज रविवार को बाबा महाकाल की शरण में आशीर्वाद लेने पहुंचे. दोनों ने बाबा महाकाल के धाम में नन्दी हॉल में करीब 2 घंटे तक बैठ ॐ नमः शिवाय का जप किया और भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन लाभ लिए. क्रिकेटर केएल राहुल और अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने आरती के बाद गर्भ गृह के अंदर पुजारी के माध्यम से पूजन अभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद लिया.

बाबा महाकाल के दर्शन करते हुए दोनों की फोटो काफी वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी येल्लो साड़ी और क्रिकेटर केएल. राहुल धोती सोला ओढे हुए नजर आ रहे हैं.

लाखों करोड़ों श्रद्धालू करने आते हैं दर्शन

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए लाखों करोड़ों श्रद्धालू आते हैं. हर रोज बाबा के सामने बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं. बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन के लिए हर रोज वीआईपी (VIP) और वीवीआईपी (VVIP) का आना-जाना लगा रहता है. उसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी और के एल राहुल शादी के एक महीने बाद दर्शन करने के लिए पहुंचे.

यह भी पढ़ें-    Delhi: CBI की पूछताछ से पहले डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने लिया मां का आशीर्वाद, राजघाट पहुंच महात्मा गांधी को किया नमन

‘महाकाल के दरबार में वीआईपी का आना जाना लगा रहता है’

इन दोनों वीआईपी (VIP) के अलावा मंदिर में रविवार को भक्तों की भीड़ थी. मंदिर के कपाट भस्म आरती के दौरान सुबह 4 बजे खोले गए. पुजारियों ने बाबा महाकाल का जल से अभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शक्कर और ताजे फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया. गौरतलब है कि समय-समय पर कई वीआईपी (VIP) बाबा महाकाल के दर्शन करने आते हैं. हाल ही में भारतीय टीम के कई खिलाड़ी भी बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए आए थे. उनके अलावा कई राजनेता भी बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने यहां आते रहते हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital