पिंपल्स और दाग-धब्बों की 5 मिनट में ऐसे करें छुट्टी!
‘गुंटूर कारम’
Guntur Karam Advance Booking: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) अपनी फिल्म को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं. महेस बाबू की फिल्म को देखने के लिए ऑडियंस हमेशा बेसब्री से इंजतार करते हैं. साउथ स्टार (South Star) जब भी पर्दे पर एक्शन करते हुए दिखाई देते हैं तो सिनेमाघरो में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठती है. इसी बीच हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘गुंटूर कारम’ (Guntur Karam) जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म की रिलीज में अब एक हफ्ता भी नहीं बचा है कि फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं.
‘गुंटूर कारम’ के एडवांस बुकिंग (Advance Booking) की बात की जाए तो महेश बाबू की ये फिल्म काफी अच्छा कारोबार कर रही है. खास बात ये है कि ये फिल्म विदेशी बाजार में तहलका मचा रही है. बता दें कि ‘गुंटूर कारम’की एडवांस बुकिंग को विदेशी बाजार में अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. यूके, कनाडा और अमेरिका समेत कई देशों में महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’के लिए फैंस के बीच अच्छा क्रेज देखने को मिल रहा है.
ये भी पढ़ें:Urvashi Dholakia: अस्पताल में भर्ती हुईं ‘नागिन 6’ फेम उर्वशी ढोलकिया, बेटे ने शेयर किया VIDEO
महेश की फिल्म ने अमेरिका के प्रीमियर की प्री-सेल्स के जरिए 2.49 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. यूके में फिल्म ने प्रीमियर के लिए 10 हजार से अधिक टिकट बेचे है. वहीं कनाडा, ऑस्ट्रेलिया जैसे कई अन्य देशों में भी फिल्म की लगातार एडवांस बुकिंग की जा रही है.
महेश बाबू की आखिरी बार रिलीज हुई फिल्म सरकारू वारी पाटा ने अच्छी शुरुआत की थी. लेकिन इस फिल्म ने विदेशों में पहले ही दिन लगभग 15 करोड़ का कलेक्शन किया था. ऐसे में माना जा रहा है कि एक्टर की नई फिल्म उनकी आखिरी फिल्म का विदेशी रिकॉर्ड पहले ही दिन तोड़ डालेगी. माना जा रहा है कि ‘गुंटूर काराम’ फिल्म ने पहले ही दिन विदेशों में 25 करोड़ का कारोबार कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये फिल्म एक बंपर ओपनिंग साबित होगी.
-भारत एक्सप्रेस
Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…
Jharkhand Trucker New: 2 करोड़ का ट्रक, एसी और लग्जरी लेदर सीट्स! जानिए कैसे एक…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…
Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…
EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…
इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…