Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Mission Raniganj का गाना रिलीज, परिणीति संग ‘जलसा 2.0’ पर अक्षय ने किया धमाल

Mission Raniganj New Song OUT अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म मिशन रानीगंज का पहला गाना जलसा 2.0 रिलीज हो गया है.

केसरी में अपने अभिनय से फैंस का दिल जितने के बाद, अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म मिशन रानीगंज के साथ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. हाल ही में, निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना रिलीज़ किया है.

शनिवार को, अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा-स्टारर मिशन रानीगंज के निर्माताओं ने जलसा 2.0 फिल्म का पहला ट्रैक जारी किया. अक्षय और परिणीति के बीच की केमिस्ट्री और गाने की एनर्जेटिक बीट्स इसे और भी हाई कर रही हैं. गाने में अक्षय कुमार को अपने भांगड़ा मूव्स दिखाते और गाना गाते हुए देखा जा सकता है, जबकि परिणीति कुछ दूरी पर खड़ी होकर मुस्कुरा रही हैं और उनके साथ शामिल होने की इच्छा कर रही हैं. अभिनेत्री बाद में उनके साथ शामिल हो जाती है और वे दोनों ढोल की धून पर भांगड़ा करते हैं. वीडियो में परिणीति को ढोल पर बैठे हुए और अक्षय कुमार को बजाते हुए भी दिखाया गया है.

ये भी पढ़ें- Indigo Flight: अबू धाबी जा रहे विमान का आसमान में फेल हुआ हाइड्रोलिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

कब रिलीज हो रही मिशन रानीगंज?

पूजा एंटरटेनमेंट प्रोडेक्शन के बैनर तले बनी ‘मिशन रानीगंज’ की कहानी विपुल के रावल ने लिखी है. ये कहानी 1989 में हुए रानीगंज कोयला क्षेत्र का पतन पर आधारित है. फिल्म में अक्षय कुमार जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाते दिखाई देंगे. फिल्म 5 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

बात करें फिल्म की कास्ट की तो अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा के अलावा फिल्म में दिब्येंदु भट्टाचार्या, रवि किशन, राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, वरुण बडोलाजैसे सितारे अहम भूमिका में नजर आएंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital