Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Republic Day: भोजपुरी के 5 जोश और जुनून से भरे गाने, जिन्हें Youtube पर देख चुके हैं लाखों लोग

Republic Day 2023: भोजपुरी इंडस्ट्री के कुछ ऐसे जोश और जुनून भरे देश भक्ति गीत लेकर आए हैं जिसे सुन आपके मुंह से सिर्फ वंदे मातरम ही निकलेगा.

Republic Day:

देशभक्ति भोजपुरी गीत (फोटो)

Republic Day:   26 जनवरी को देश भर में हर कोई तिरंगा लहराता नजर आएगा. तिरंगे के साथ-साथ हर कोई देश भक्ति के गाने ही सुनना पसंद करेगा. हर किसी के घर से आपको जोश और जुनून भरे गाने ही सुनने को मिलेंगे. ऐसे में अगर आप इन सब से पीछे नहीं रहना चाहते, अपने घर में भी देश भक्ति के गाने बजाना चाहते हैं तो निरहुआ (Nirahua) से लेकर खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) और पवन सिंह (Pawan Singh) के गाने आप अपनी प्ले लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

हमारा देशवा महान

पवन सिंह का यह गाना 4 साल पहले याशी म्यूजिक पर रिलीज किया गया था. इस गाने में पवन सिंह और मधु शर्मा देश भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. इस गाने को अभी तक 4 मिलियन से भी ज्यादा बार सुना जा चुका है.

मेरा रंग दे बसंती चोला

निरहुआ की सुपरहिट फिल्म पटना से पाकिस्तान का यह गाना आज भी दर्शकों को अपनी धुन पर देश भक्ति में लीन करवाता नजर आता है. यह गाना आप वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भोजपुरी नामक यूट्यूब चैनल पर जाकर सुन सकते हैं.

यह मेरा प्यारा इंडिया

निरहुआ का यह गाना भी आपके दिल में तिरंगे की शान ऊंची कर देगा. यह गाना 2 साल पहले अनन्या क्राफ्ट एंड विजन म्यूजिक चैनल पर रिलीज किया गया था. इस गाने को करीबन 2 मिलियन बार सुना जा चुका है.

ये भी पढ़ें-Pathaan: फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों की थिएटर के बाहर दिखी भारी भीड़, तालियों और सीटियों से गूंजे सिनेमाघर

तिरंगा झुकने ना देंगे

खेसारी लाल यादव का यह फौजी अंदाज आपका सिर फौजियों के सामने झुकवा देगा. इस गाने को लेकर आपके दिल में फौजियों को लेकर इज्जत और भी बढ़ जाएगी. यह गाना 11 मिलियन बार सुना जा चुका है.

 

ये भी पढ़ें-जेल में बंद ‘मुन्ना भाई और सर्किट’, संजय दत्त ने शेयर किया पोस्टर, अरशद वारसी को साथ देख फैन्स हैरान

मेरी शान तिरंगा

3 साल पहले रिलीज हुए अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने को सुनने के बाद आप इनके गानों के मुरीद हो जाएंगे. इस देशभक्ति गाने को तिरंगे की शान में गाया गया है. यह गाना 10 मिलियन से भी ज्यादा बार सुना जा चुका है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital