Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अतरंगी फैशन से खुल गई Uorfi Javed की किस्मत, एकता कपूर की इस फिल्म से कर सकती हैं बॉलीवुड डेब्यू

Urfi Javed Film: टीवी एक्ट्रेस और फैशन इन्फ्लुएंशर उर्फी जावेद की चर्चा किसी दिन न हो ऐसा हो ही नहीं सकता. वह अपने अतरंगी कपड़ो से हर दुनिया का ध्यान अपनी ओर खीच लेती है. उर्फी खुद कहती है कि वह यह सब इसलिए करती है क्योंकि उन्हें अटेंशन पसंद है.

Urfi Javed Film: टीवी एक्ट्रेस और फैशन इन्फ्लुएंशर उर्फी जावेद की चर्चा किसी दिन न हो ऐसा हो ही नहीं सकता. वह अपने अतरंगी कपड़ो से हर दुनिया का ध्यान अपनी ओर खीच लेती है. उर्फी खुद कहती है कि वह यह सब इसलिए करती है क्योंकि उन्हें अटेंशन पसंद है. आज उर्फी को लेकर दूसरी खबर सामने आई है. जिसमें ‘बिग बॉस ओटीटी’ से सुर्खियों में आई उर्फी अब बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रही हैं. जी हां, चर्चा है कि उन्हें एकता कपूर की फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 में लीड रोल प्ले करने का ऑफर दिया गया है. इस फिल्म में ‘बिग बॉस 16’ फेम एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया भी है जिनको यह फिल्म शो के दौरान ही ऑफर हो गई थी जब एकता कपूर एक टास्क लेकर बिग बॉस के घर में पहुंची थी.

2010 में दिबाकर बनर्जी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म

यह फिल्म साल 2010 में दिबाकर बनर्जी के डायरेक्शन में बनी ‘Love Sex aur Dhokha’ का सीक्वल है. पहले पार्ट में राजकुमार राव, नुसरत भरुचा और अंशुमान झा जैसे सितारों ने इस फिल्म में सुर्खियां बटोरी थी. फिल्म सिर्फ हिट ही नहीं रही थी बल्कि इसके फिल्म मेकिंग की भी खूब तारीफ हुई है. तब फिल्म की थीम MMS स्कैंडल्स थी, जबकि इस बार इसका थीम ‘इंटरनेट के दौर में प्यार’ है.

एकता कपूर की फिल्म में लीड रोल के लिए उर्फी से किया गया कॉन्टेक्ट

आपको बता दें कि, फिल्म लव, सेक्स और धोखा 2 की टीम की तरफ से उर्फी जावेद से संपर्क किया गया है. माना जा रहा है कि उर्फी से जुड़े एक क्लोज सॉर्स ने बताया है कि उर्फी से लव,सेक्स और धोखा 2 के लिए कॉन्टेक्ट किया गया हैं क्योंकि वह फिल्म के लीड के लिए एकदम फिट है और उर्फी इस फिल्म को अपने बॉलीवुड डेब्यू के तौर पर ले सकती हैं. एकता कपूर की अपकमिंग फिल्म एलएसडी 2 में उर्फी जावेद का नाम जुड़ते ही सोशल मीडिया पर फिल्म के लिए अलग ही लेवल का क्रेज बन गया है.

ये भी पढे़ं:कई बॉलीवुड स्टार्स से जलती हैं Janhvi Kapoor, कहा-छीनना चाहती हूं उनकी फिल्में

2024 में रिलीज होगी LSD 2

एकता कपूर की फिल्म एलएसडी 2 के सीक्वल का पोस्टर हाल ही में सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया था. पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा था- गुलाब और चॉक्लेट अब किसकी जरूरत है अब आपके पास लाइक्स और रिपोस्ट है. कैमरे के जमाने से इंटरनेट के जमाने के प्यार तक इस वैलेंटाइन पर अपना पॉइजन खुद चुनें… लव सेक्स और धोखा, 16 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में आ रही है. LSD 2 का निर्देशन दिबाकर बनर्जी कर रहे है और प्रोडक्शन एकता कपूर और शोभा कपूर का है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital