Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मुंबई आकर उदित नारायण ने की थी दूसरी शादी, पोल खुलने पर होटल से होना पड़ा था फरार, कहां हैं पहली पत्नी रंजना झा?

उदित नारायण का एक दौर रहा. 90 के दौर में उन्होंने लगभग हर फिल्म में अपने सुरों से गानों को सजाया. ‘कयामत से कयामत तक’ ने सिंगर की किस्मत बदल दी थी.

आपने कई बॉलीवुड सुपरस्टार के निजी जिंदगी के बारे में सुना और देखा होगा. साथ ही लोग चटखारे लेकर उसके बारे में भी जानना चाहते हैं. आज हम आपको बताने वाले  हैं बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर उदित नारायण की निजी जिंदगी के बारे में एक दिन ऐसा आया कि पटना के एक होटल में न सिर्फ हंगामा हुआ, बल्कि उदित का सच भी लोगो के सामने आ गया. शायद कम ही लोगो को पता है कि उदित नयारण ने दो शादियां की हैं?.

पहली पत्नी ने किया हंगामा

दरअसल पहली पत्नी के रहते हुए सिंगर ने मुंबई आकर दूसरी शादी कर ली थी. जब यह सब बात पहली पत्नी को पता चली तो उसने खूब हंगामा मचाया. एक बार उदित नारायण की भतीजी की शादी थी. वह अपनी पत्नी दीपा को शादी में शामिल होने के लिए पटना ले गये थे. शादी से लौटने के बाद वह होटल में रूके थे तभी करीब 100-150 लोग उनके होटल के बाहर जमा हो गए और हंगामा करने लगे.

वहीं मामला बिगड़ता देख होटल स्टाफ उदित नारायण के पास आए और उन्हें लोगों की शिकायत के बारे में बताया और कहा कि एक महिला आपकी पत्नी होने का दावा कर रही है. इस पर उदित नारायण ने कहा कि ‘मेरी एक ही पत्नी है, जो अभी भी मेरे साथ कमरे में है. दूसरी पत्नी रखने का सवाल ही नहीं उठता.

पहली पत्नी दस्तावेज लेकर होटल पहुंची थी

इस पर होटल स्टाफ ने बताया कि बाहर रंजना झा नाम की महिला खड़ी है, जो खुद को आपकी पत्नी बता रही है. इतना ही नहीं, वह अपने साथ शादी की तस्वीरें और बैंक अकाउंट का पासबुक भी लेकर आई हैं, जो उदित नारायण और रंजना झा का ज्वाइंट अकाउंट है. महिला ने यह भी बताया कि उनकी और उदित नारायण की शादी 1984 में हुई थी. वहीं इल पर दीपा ने कहा कि उनकी शादी 1982 में देवी काली मंदिर में हुई थी. इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों महिलाओं की बातें सुनकर काफी परेशान हो गई. इसके बाद पुलिस ने उदित नारायण और उनकी दूसरी पत्नी को वहां से निकाला और एयरपोर्ट ले गई.

ये भी पढ़ें- इस साल आने वाली ये 6 फिल्में हैं मेगा बजट, शाहरुख की ‘जवान’ के साथ अक्षय की 2 मूवी भी लाइन में

जब रंजना झा बिहार महिला आयोग पहुंची थीं

वहीं रंजना झा ने इसकी शिकायत बिहार महिला आयोग से की. रंजना की बातों में सच्चाई देखकर उदित नारायण के रिश्तेदार भी रंजना के साथ थे. उधर, आम जनता भी रंजना का समर्थन में उतर आई. अखबारों से लेकर रेडियो तक में उदित नारायण और रंजना की चर्चा होने लगी. रंजना झा के समर्थन में नेपाल रेडियो ने उदित नारायण के गानों पर भी बैन लगा दिया था, हालांकि जब मामला बड़ा हुआ तो उदित नारायण ने स्वीकार कर लिया कि रंजना झा उनकी पत्नी हैं. बाद में यह तय हुआ कि गायक को दोनों पत्नियों को एक साथ रखना होगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital