मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार भी पूरी तरह गर्म है. पिछले कुछ घंटों से इंटरनेट पर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि ईरान ने दुबई को निशाना बनाया है, और तो और बुर्ज खलीफा के पास मिसाइलें गिरी हैं. लोग डरे हुए हैं और दुबई मरीना इलाके से लेकर बुर्ज खलीफा तक अफरा-तफरी के वीडियो शेयर किए जा रहे हैं. लेकिन, सच क्या है? आइए, जानते है.
क्या बुर्ज खलीफा पर हुआ हमला?
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक यूजर ने दावा किया है कि दुबई के आसमान में मिसाइलें देखी गईं और बुर्ज खलीफा को खाली कराया जा रहा है. लेकिन, यह दावा पूरी तरह से फर्जी (Fake) है.
In Dubai, over the Dubai Marina area, the air defense system shot down an Iranian missile. An evacuation of people from the tallest building in the world, the Burj Khalifa, has begun in Dubai#iran #israel #dubai pic.twitter.com/UEzXWXYI1d
— Excuse me (@toxicbutcuteee) February 28, 2026
दुबई प्रशासन ने साफ कर दिया है कि दुबई में न तो कोई मिसाइल गिरी है और न ही बुर्ज खलीफा के पास कोई धमाका हुआ है. दुबई का प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, लेकिन वहां हालात बिल्कुल सामान्य हैं. किसी भी इमारत को खाली कराने की खबर महज एक अफवाह है, जिसे सच न मानें.
क्या है सच्चाई?
दुबई भले ही सुरक्षित हो, लेकिन मिडिल ईस्ट के बाकी हिस्सों में हालात वाकई काफी तनावपूर्ण हैं. ईरान ने इजरायल पर जो बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया है, उसका असर कई देशों में देखने को मिल रहा है. अबू धाबी (UAE) में एक व्यक्ति की मौत की दुखद खबर जरूर आई है, लेकिन दुबई सुरक्षित है. ईरान ने कतर, बहरीन, कुवैत और जॉर्डन जैसे देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को अपना निशाना बनाया है.
पूरे क्षेत्र में ‘नो-फ्लाई जोन’ जैसा माहौल
इस टकराव की वजह से पूरा मिडिल ईस्ट इस वक्त हाई अलर्ट पर है. कतर एयरवेज समेत दुनिया भर की बड़ी एयरलाइंस ने या तो अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं या फिर अपने विमानों को सुरक्षित रास्तों से डायवर्ट कर दिया है. बहरीन का पांचवां बेड़ा (अमेरिकी नौसेना का मुख्यालय), यूएई का अल-धाफरा बेस, और कतर का अल-उदइद बेस, ये वो जगहें हैं जहां से धमाकों और मिसाइलों के टकराने की खबरें आ रही हैं. सऊदी अरब और जॉर्डन के आसमान में भी मिसाइलें देखे जाने की रिपोर्ट्स हैं.
दुबई के प्रशासन की पुष्टि के बाद ये बात साफ हो जाती है कि वायरल हो रहा दावा पूरी तरह से मनगढ़ंत और भ्रामक है.
ये भी पढ़ें: क्या सच में काठगोदाम के रेलवे स्टेशन पर हुआ आतंकी हमला, जानें वायरल वीडियो का सच
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



