Bharat Express DD Free Dish

बिना किसी बात के बुरा मानना हो सकता है पैरानोइया का संकेत, जानें इसके लक्षण

Paranoia Symptoms: अगर आप बिना किसी वजह के लोगों पर शक करते हैं या छोटी बातों को दिल से लगा लेते हैं, तो यह पैरानोइया का संकेत हो सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार समय पर लक्षण पहचानकर मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मदद लेना जरूरी है.

Paranoia Symptoms

Paranoia Symptoms

Paranoia Symptoms: आपने अपने घर, ऑफिस या आसपास के वातावरण में नोटिस किया होगा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो छोटी- छोटी बातों का बुरा मान जाते हैं, इतना ही नहीं लोग कई बार छोटी सी बात को हफ्तों महीनों तक घसीटते रहते है. जिसकी वजह से वह दिन भर तनाव में बने रहते हैं. धीरे- धीरे यह तनाव चिड़चिड़ापन और  अवसाद बन जाता है. ऐसे व्यक्ति को हमेशा शक बना रहता है कि सामने वाला शख्स उसकी बुराई कर रहा है या फिर उसे नुकसान पहुंचा सकता है. तो यह पैरानोइया का संकेत हो सकता है. ऐसे में व्यक्ति लोगों से बात करने में कतराने लगता है.  अकेले ही बिताना पसंद करता है. आज हम इस आर्टिकल में आपको पैरानोइया के लक्षण के  बारे में बताएंगे और कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

पैरानोइया एक मानसिक स्थिति है जिसमें व्यक्ति को बार-बार यह महसूस होता है कि लोग उसके खिलाफ हैं, उसे नुकसान पहुंचाना चाहते हैं या उसकी आलोचना कर रहे हैं. कई बार व्यक्ति बिना किसी ठोस कारण के दूसरों की बातों और व्यवहार को नकारात्मक रूप से लेने लगता है.

पैरानोइया के प्रमुख लक्षण

छोटी-छोटी बातों को व्यक्तिगत रूप से लेना.
बिना वजह लोगों पर शक करना.
यह महसूस होना कि दूसरे लोग आपकी बुराई कर रहे हैं.
आलोचना या मजाक को लेकर अत्यधिक संवेदनशील होना.
दूसरों के इरादों पर आसानी से भरोसा न कर पाना.

इन कारणों से बढ़ सकता है पैरानोइया

लंबे समय तक तनाव, चिंता, मानसिक आघात, नींद की कमी और कुछ मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैरानोइया के जोखिम को बढ़ा सकती हैं. कुछ मामलों में यह अन्य मानसिक विकारों के साथ भी जुड़ा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: AC में आपकी स्किन भी हो जाती ड्राई, तो करें बस यह छोटा सा उपाय; भरपूर नींद के साथ खिला रहेगा चेहरा

कब लें विशेषज्ञ की मदद?

यदि शक, डर या बिना वजह बुरा मानने की आदत आपके रिश्तों, कामकाज या दैनिक जीवन को प्रभावित करने लगे, तो मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है. समय पर पहचान और सही उपचार से स्थिति को बेहतर ढंग से संभाला जा सकता है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read