दुनिया

Israel Palestine Conflict: इजरायल पर दोतरफा हमले, गाजा-लेबनान से रॉकेट-मिसाइलें दागी गईं, मुस्लिम देश हो रहे एकजुट

Israel Hamas Gaza War Situation : पश्चिम एशिया में इजरायल और हमास की जंग तेज होती जा रही है. आज जंग के 13वें दिन इजरायल पर 2 तरफ से हमला किया गया. गाजा से हमास और लेबनान से हिजबुल्लाह ने रॉकेट दागे. वहीं, गाजा में हुई बमबारी को लेकर इस्‍लामिक मुल्‍कों ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिए. वेस्ट बैंक से लेकर मिस्र की राजधानी काहिरा तक इजरायल और अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की गई. कहीं-कहीं झंडे भी जलाए.

मुस्लिम देशों में इजरायल के खिलाफ खड़ा होने का आवाह्न

57 मुस्लिम देशों के समूह इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने इजरायल के खिलाफ सभी मुस्लिम देशों से एकजुट होने का आवाह्न किया. वहीं, अरब लीग के चीफ अहमद अबुल घीत ने कहा- “गाजा में हो रही त्रासदी को तुरंत रोका जाना चाहिए. इजरायल मासूमों का खून बहा रहा है. विश्‍व समुदाय को उसके खिलाफ खड़ा होने की जरूरत है.” दूसरी ओर 1980 में इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दे चुके मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी ने भी कहा कि गाजा में अस्पताल पर हमला अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है.

UAE और बहरीन ने भी गाजा में हमले की आलोचना

इस्‍लाम के आरंभ के केंद्र सऊदी अरब ने भी गाजा में हॉस्‍पिटल पर हुए हमले को इजरायली सेना का घिनौना रूप बताया. शेखों के अगुआ ने कहा कि कोई शैतानी मानसिकता ही अस्पताल पर हमले करा सकती है. वहीं, इजरायल के साथ संबंधों को बेहतर कर चुके UAE और बहरीन को भी इजरायल की आलोचना करनी पड़ी. कतर ने गाजा अस्पताल पर हमले को जनसंहार बताया है. इसके अलावा इराक की राजधानी बगदाद में हजारों लोग सड़कों पर उतरे, जिन्‍होंने इजरायल के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया.

यह भी पढ़िए: Hamas Israel War: हमास के आतंकियों ने पार की बर्बरता की सारी हदें, 40 बच्चों की काटी गर्दन, घरों में लोगों को जिंदा जलाया

ईरान की धमकी- मुस्लिम देशों को रोकना मुश्किल हो जाएगा

मुस्लिम देशों में ईरान वो पहला देश है, जो हमास के 7 अक्टूबर के हमले पर जश्न मना रहा था. ईरानी संसद में फिलिस्तीन के समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए थे और ईरानी राजनेता हमास के लड़ाकों को फरिश्ते बता रहे थे. वहीं, जब इजरायल ने जोरदार पलटवार किया तो ईरान में इजरायल के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन शुरू हो गए. कल ईरान के सुप्रीम लीडर ने कहा- “अगर एक बार मुस्लिम देश भड़के तो इन्हें कोई रोक नहीं सकता.” गाजा अस्पताल पर हुए हमले के बाद ईरान के दर्जनों शहरों में इजरायल और अमेरिका के झंडे जलाए गए.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

6 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

7 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

7 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

8 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

8 hours ago