Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Video: स्टेडियम में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगा रहा था फैन, पहुंच गई पुलिस और फिर…

Aus VS Pak: मैच के समय पाकिस्तानी फैन अपनी टीम को चेयर रहा था. इसी समय उसने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया.

स्टेडियम में फैन ने 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के लगाए नारे

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में 20 अक्टूबर को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 18वां मैच खेला गया. मुकाबले में तो खैर में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान 62 रनों से हरा दिया. हालांकि मैच के दौरान स्टेडियम में बैठे फैंस के बीच एक ऐसा बाकया हो गया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा. दरअसल यहां एक पाकिस्तानी फैन ने मैच के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए. इसके बाद से जमकर बवाल हो रहा है. लोग इस पर अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं. आपको जानकारी दें कि बात सिर्फ पाकिस्तान जिंदाबाद नारे लगाने की नहीं थी, बल्कि बात तो तब शुरू हई जब एक पुलिसकर्मी ने उसे ऐसा करने से रोक दिया.

बता दें कि मैच के समय पाकिस्तानी फैन अपनी टीम को चेयर रहा था. इसी समय उसने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया. फैन के ऐसा करने पर वहां मौजूद उसे एक पुलिसकर्मी ने रोकते हुए सख्त हिदायत दे डाली.

वीडियो में पुलिसकर्मी और पाक फैन के बीच में हो रही बहस

फैन का पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का वीडियो भी सामने आया है. जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. भारतीय फैंस भी इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. कुछ इसमें पुलिसवाले को गलत बता रहे हैं तो कुछ उस पुलिसकर्मी का सपोर्ट कर रहे हैं. वीडियो में साफ पाक फैन और पुलिसकर्मी की बातचीत भी सुनाई दे रही है. फैन जब अपनी टीम को चेयर करते हुए नारेबाजी करता है तो पुलिसकर्मी उसको टोक देता है. इस दौरान वह शख्स उससे अपनी टीम को चेयर करने की कहता है, लेकिन पुलिसकर्मी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने से मना कर देता है. इसके बाद वह शख्स उस पुलिसकर्मी का वीडियो बनाने लग जाता है.

वहीं एक पाकिस्तानी फैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस गलत बताया है. उसने ट्वीट करते हुए लिखा कि यह देखना हैरान और परेशान करने वाला है कि लोगों को खेल में “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाने से रोका जा रहा है. यह पूरी तरह से खेल के विरुद्ध है!

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital