Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गुजरात के पावागढ़ शक्तिपीठ में बड़ा हादसा, रोपवे टूटने से 6 लोगों की मौत

गुजरात के पावागढ़ में एक बड़ा हादसा हो गया. मालवाहक रोपवे टूटने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

Pavagadh

पावागढ़ में रोपवे गिरने से बड़ा हादसा.

गुजरात के पावागढ़ (Pavagadh) में एक बड़ा हादसा हो गया. मालवाहक रोपवे टूटने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. ये हादसा उस वक्त हुआ, जब सामान लादा जा रहा था.

मिली सूचना के मुताबिक, शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे ये हादसा उस वक्त हुआ, जब अचानक से मालवाहक रोपवे गिर गया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो लिफ्टमैन, दो मजदूरों के अलावा अन्य 2 लोग शामिल हैं. घटना की वजह रस्सी टूटने को बताया जा रहा है.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन और दमकल की कई टीमें मौके पर पहुंच गई. राहत-बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा, मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेंस खाई में गिरी, 3 लोगों की हुई मौत

पावागढ़ (Pavagadh) शक्तिपीठ गुजरात का एक प्रसिद्ध धर्मस्थल है, यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन के लिए आते हैं. हादसे के बाद से मंदिर और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई. प्रशासन ने हादसे की जांच और पीड़ितों के परिवारों की हर संभव मदद का भरोसा दिया है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital